16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur : पूर्व विधायक हत्याकांड का खुलासा, छीना रोजगार तो रची गई मर्डर की साजिश, कुछ मास्टरमाइंड ने खेला बड़ा खेल

Bharatpur : भरतपुर के वैर के गांव भौडा में दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों की बेरोजगारी ही पूरे हत्याकांड की वजह मानी जा रही है। हालांकि कुछ मास्टरमाइंड ने बड़े खेल के लिए उन्हें उकसाया।
2 min read
Google source verification
bharatpur atar singh bhadana murder disclosure mastermind also played game

Bharatpur : पूर्व विधायक हत्याकांड अतर सिंह भड़ाना। फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur : भरतपुर के वैर के गांव भौडा में दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों की बेरोजगारी ही पूरे हत्याकांड की वजह मानी जा रही है। हालांकि कुछ मास्टरमाइंड ने बड़े खेल के लिए उन्हें उकसाया। तब जाकर यह बात हत्या तक पहुंची। बताते हैं कि पूर्व में गांव के ही कुछ लोगों ने लीज पर काम करने के लिए ट्रैक्टर खरीद लिए थे। पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना ने उन्हें दो साल पहले ही हटा दिया था। वर्ष 2021 में जब लीज पर पेनल्टी लगाई गई तो काम बंद हो गया। पेनल्टी चुकाने के बाद समझौते के तहत गांव वालों के ट्रैक्टर लगाए गए, लेकिन दो वर्ष पूर्व उन्हें काम से हटाने के बाद उनका रोजगार छिन गया था। यह कारण भी अहम माना जा रहा है।

इससे गांव के ही उन बेरोजगार ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों की कमाई हो जाती थी। क्योंकि उन्हें न रॉयल्टी देनी पड़ती थी और न कोई टैक्स। हालांकि रायपुर की तरफ की ट्रैक्टर-ट्रॉली अब भी चल रही है। इसमें अतर सिंह भड़ाना की हत्या में नामजद मग्गो व मुकेश फौजी मुख्य भूमिका में बताए जाते है।

सिक्योरिटी नहीं सर्वे करने गए थे 16 सुरक्षाकर्मी

राजस्थान मैनपॉवर सिक्योरिटी सर्विसंग भरतपुर के मैनेजर जगमोहन कुंतल से बात करने पर सामने आया कि पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की उनसे सुरक्षा को लेकर बात हुई थी। काम को लेकर कोई पक्का अनुबंध नहीं हुआ था। 9 अक्टूबर की शाम को वे 16 सुरक्षाकर्मियों के साथ लीज पहुंचे। देर रात होने के कारण बात नहीं हो सकी।

...शाम को विवाद हो गया था

लीज के लिए पीछे से रायपुर वाले प्लांट पर रास्ता जा रहा था, जो कि खेतों से होकर जाता था। चारागाह वाला आगे का रास्ता ग्रामीणों ने काट रखा था। ऐसे में सुबह पूर्व विधायक के व्यस्त होने व कहीं जाने के कारण बात नहीं हुई। शाम को बात हुई तो उन्होंने बताया कि रात में जाना खतरनाक है, क्योंकि सुबह ही विवाद हुआ है। कल चले जाना।

दूसरे दिन भी दोपहर तक जाने के लिए व्यवस्था नहीं हुई। शाम को यह विवाद हो गया। हमारे सुरक्षाकर्मी गगन शर्मा हमले में घायल हो गए। हमने ही दोनों को अस्पताल पहुंचाया था। कोई भी सुरक्षाकर्मी भागा नहीं था, बल्कि हमलावरों की संख्या को देखते हुए आस-पास ही छिपे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें काफी देर तक बचाने की कोशिश की।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग