जयपुर

Rajasthan Tourism: जयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए मिलेगा एक और नया रोमांच, जल्द शुरू होगी यहां बोटिंग

Amer Fort: गुलाबी नगरी में आने वाले पर्यटकों के लिए अब एक नया और रोमांचक अनुभव इंतजार कर रहा है। आमेर का ऐतिहासिक किला तो अब तक आकर्षण का केंद्र रहा है, लेकिन जल्द ही इसकी खूबसूरती को पानी के बीच से निहारने का मौका मिलेगा।
less than 1 minute read
Feb 01, 2026
Amer-Fort
आमेर किला- फोटो पत्रिका

Heritage Tourism: जयपुर. गुलाबी नगरी में आने वाले पर्यटकों के लिए अब एक नया और रोमांचक अनुभव इंतजार कर रहा है। आमेर का ऐतिहासिक किला तो अब तक आकर्षण का केंद्र रहा है, लेकिन जल्द ही इसकी खूबसूरती को पानी के बीच से निहारने का मौका मिलेगा। आमेर स्थित मावठा झील में पहली बार बोटिंग सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे पर्यटन में नया अध्याय जुड़ने वाला है।

पर्यटन निगम ने बोटिंग संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं और यदि सब कुछ तय समय पर रहा तो मार्च के पहले सप्ताह से पर्यटक मोटर बोट और पैडल बोट के जरिए झील की सैर कर सकेंगे। पानी के बीच से आमेर किले और आसपास की पहाड़ियों का नजारा देखने का अनुभव बेहद खास होगा।

अब तक जयपुर में बोटिंग जैसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी, लेकिन यह पहल शहर की पर्यटन पहचान को और मजबूत करेगी। माना जा रहा है कि यह आकर्षण देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को और अधिक लुभाएगा। बस थोड़ा इंतजार, और मावठे की लहरों पर सवार होकर इतिहास से रूबरू होने का मौका आपका होगा।

Updated on:
01 Feb 2026 10:51 am
Published on:
01 Feb 2026 10:51 am