जयपुर

Vande Bharat: जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब 8 से बढाकर 20 डिब्बों से होगी संचालित

Indian Railway Update: गाडी संख्या 04871, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा 22 मई को जोधपुर से 12.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 17.10 बजे आगमन व 17.15 बजे प्रस्थान कर 22.20 बजे दिल्ली कैंट पहुॅचेगी।
2 min read
May 20, 2026
Jodhpur Delhi Vande Bharat
Jodhpur Delhi Vande Bharat

Jodhpur Delhi Vande Bharat: जयपुर. रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में डिब्बों की संख्या में 08 से बढाकर 20 डिब्बों से संचालित की जा रही है। इस रेलसेवा की उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा जोधपुर-दिल्ली के मध्य संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 04871, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक तरफा उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा 22 मई को जोधपुर से 12.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 17.10 बजे आगमन व 17.15 बजे प्रस्थान कर 22.20 बजे दिल्ली कैंट पहुॅचेगी। यह उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, अलवर, रेवाडी व गुडगांव स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 एक्जिक्यूटिव चेयरकार, 16 वातानुकुलित चेयरकार व 02 ड्राइवर पावर कार सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

नियमित गाडी संख्या 26481/26482, जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में दिनांक 24 मई से 02 एक्जिक्यूटिव चेयरकार, 16 वातानुकुलित चेयरकार व 02 ड्राइवर पावर कार सहित कुल 20 होंगे।

5 स्पेशल ट्रेनों में बढाए 2-0 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे

जयपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 5 स्पेशल रेलसेवाओं में 2-2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।

1. गाडी संख्या 09115/09116, उधना-शकूरबस्ती-उधना स्पेशल रेलसेवा में उधना से 22 मई से एवं शकूरबस्ती से 24 मई से 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।

इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 20 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

2. गाडी संख्या 09113/09114, उधना-शकूरबस्ती-उधना स्पेशल रेलसेवा में उधना से 22 मई से एवं शकूरबस्ती से 25 मई से 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।

इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 20 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

3. गाडी संख्या 09125/09126, साबरमती-शकूरबस्ती-साबरमती स्पेशल रेलसेवा में साबरमती से 22 मई से एवं शकूरबस्ती से 25 मई से 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।

इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 20 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

4. गाडी संख्या 09131/09132, असारवा-शकूरबस्ती- असारवा स्पेशल रेलसेवा में असारवा से 23 मई से एवं शकूरबस्ती से 25 मई से 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।

इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 20 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

5. गाडी संख्या 09127/09128, असारवा-शकूरबस्ती- असारवा स्पेशल रेलसेवा में असारवा से 22 मई से एवं शकूरबस्ती से 24 मई से 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।

इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 20 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

Updated on:
21 May 2026 09:04 am
Published on:
20 May 2026 08:05 pm