जयपुर

करवा चौथ पर कैसा रहेगा मौसम, राजस्थान के इन शहरों में कब निकलेगा चांद, जानें समय

Karva Chauth Weather Update : राजस्थान के कई जिलों में मौसम साफ है। करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा। जानें समय।
2 min read
karva_chauth.jpg
Karva Chauth Weather Update

Karva Chauth Moon Rise Time : करवा चौथ आज है। सुहागिनों ने आज करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है। अपने पति की लम्बी आयु के लिए सुहागिनें चंद्रमा के दर्शन कर अपना व्रत तोड़ेंगी। अब सवाल है कि राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा। तो मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा। सुबह से सूरज निकला हुआ था। आसमान साफ है। हवाएं चल रही हैं। तो पूरी संभावना है कि रात में भी मौसम साफ रहेगा। मौसम साफ रहने की वजह से आज चांद पूरा दिखाई देगा। इसलिए करवा चौथ पर सुहागिनों को चंद्रमा के दर्शन के लिए आज इंतजार नहीं करना होगा। राजस्थान के कई मुख्य शहरों में चंद्रोदय (Moon Rise) कब होगा जानें। जयपुर में रात 8.26 बजे चंद्रोदय (Moon Rise) होगा। वैसे राजस्थान के अधिकतर शहरों में चंद्रमा 8.33 के आस-पास निकलेगा।

करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद जानें

जोधपुर - रात 8: 26 बजे।
उदयपुर - रात 8.41 बजे।
जयपुर - रात 8.26 बजे ।
कोटा - रात 8.23 बजे ।
बीकानेर - रात 8.27 बजे।
अलवर - रात 8.13 बजे।
झुंझुनूं - रात 8.18 बजे।
सीकर - 8.20 बजे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : शांति धारीवाल-महेश जोशी-धर्मेन्द्र राठौड़ पर अपडेट, जानें क्यों नहीं मिला रहा टिकट

करवा चौथ व्रत क्या है जानें?

करवाचौथ व्रत में चांद की पूजा होती है। इस दिन सुबह व्रत की कथा पढ़ी जाती है। महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं। महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा की विधिवत पूजन के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत का समापन करती हैं। इसलिए महिलाओं को चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार रहता है। करवे से चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। मां करवा और गणेश जी की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : बाड़मेर के शिव से अमीन खां को मिला दसवीं बार टिकट, उम्र जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

Updated on:
01 Nov 2023 04:47 pm
Published on:
01 Nov 2023 04:47 pm