9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur hit-and-run: अब ट्रोले ने युवती के साथ उसके सपनों को कुचला, प्रत्यक्षदर्शी बोला- ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा

Jaipur hit-and-run case: अजमेर रोड 200 फीट बाइपास पुलिया के पास एक दिन बाद फिर उसी जगह हुए हादसे में दौसा के गीजगढ़ निवासी भारती सैनी पुत्री जगदीश सैनी की मौत हो गई। भारती यहां भांकरोटा में अपनी बहन के साथ रह रही थी और सेज में एक कंपनी में काम कर रही थी।
2 min read
Google source verification
Jaipur Hit and Run Case

मृतका भारती और प्रत्यक्षदर्शी अरूण। फोटो पत्रिका

जयपुर। जयपुर में चारों तरफ तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीकर रोड के बाद अब अजमेर रोड पर भारी वाहनों से लोग कुचले जा रहे हैं। अजमेर रोड 200 फीट बाइपास पुलिया के पास एक दिन बाद फिर उसी जगह हुए हादसे में दौसा के गीजगढ़ निवासी भारती सैनी पुत्री जगदीश सैनी की मौत हो गई। भारती यहां भांकरोटा में अपनी बहन के साथ रह रही थी और सेज में एक कंपनी में काम कर रही थी।

कंपनी से छुट्टी होने पर डीसीएम की तरफ खरीदारी करने आई थी और वापस भांकरोटा घर बाइक कैब से लौट रही थी। तभी मंगलवार को हुए हादसे की जगह ही पीछे से आए ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरी भारती को कुचलते हुए ट्रोला चालक वाहन भगा ले गया। हादसे में बाइक कैब चालक नवदीप भी घायल हो गया था। श्याम नगर थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार को हादसा दोपहर 3.45 बजे हुआ। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है, जहां परिजन के दौसा से आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शी बोला, चेहरा कुचल गया था

अरूण ने कहा कि हादसे के समय कुछ दूर ही काम कर रहा था। धमाके की आवाज पर सड़क की तरफ दौड़कर गए। लड़की को चेहरा कुचल गया था। बाइक कैब चालक के सिर में लगी थी। अन्य लोगों के साथ उसको अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद ट्रोला चालक वाहन भगा ले गया। घटना स्थल से कुछ दूर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी हादसा कैद हो गया। उन्होंने कहा कि ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा।

चालक को पता था लोग बैठे हैं, फिर भी वाहन दौड़ाकर कुचल दिया

वहीं, अजमेर रोड स्थित 200 फीट बाईपास पर सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचलने वाले ट्रोला चालक को श्याम नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हादसे में तीन मासूम बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई थी, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है और उसका एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे में प्रयुक्त ट्रोला भी जब्त किया है तथा वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार चालक के खिलाफ वर्ष 2011 में भी लापरवाही से वाहन चलाने (आइपीसी की धारा 279, 337 और 338) का मामला दर्ज हो चुका है, जो न्यायालय में लंबित है।

डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार डीडवाना कुचामन के आजडोली निवासी चालक सतवीर सिंह को पता था कि सड़क किनारे लोग खड़े है और बैठे भी है। इसके बावजूद उसने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाकर लोगों को कुचल दिया। चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मंगलवार सुबह हादसे में राजसमंद के जैतपुरा निवासी पति चन्द्रप्रकाश और उसके बेटे रमेश, गोपाल व दीपक की मौत हो गई थी। जबकि पत्नी कैलाशी देवी घायल हो गई।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग