जयपुर

Khatu Shyam Mela: भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, खाटूश्याम मेले व होली त्योहार के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू

खाटू श्याम जी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत। होली पर 51 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
Khatu Shyam Mela 2026
Khatu Shyam Mela 2026 : खाटू में भक्ति का महासैलाब (फोटो सोर्स:Khatu Shyam Mandir Rajasthan)

Special Train: जयपुर। खाटूश्याम मेले और होली पर्व के दौरान बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेवाड़ी-सीकर-रेवाड़ी के बीच संचालित ट्रेन सेवा का विस्तार ढेहर का बालाजी स्टेशन तक कर दिया गया है। इससे अब यात्रियों को सीधे मेले के नजदीक पहुंचने की सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ में सफर आसान होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेवाड़ी-ढेहर का बालाजी स्पेशल ट्रेन मंगलवार से 28 फरवरी तक कुल 5 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:10 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर रात 11:05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। वहीं वापसी में ढेहर का बालाजी-रेवाड़ी ट्रेन 25 फरवरी से 1 मार्च तक सुबह 4:35 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

इसके अलावा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने 51 जोड़ी ट्रेनों में 137 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इनमें लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली-उदयपुर सिटी, जयपुर-जोधपुर, अजमेर-अमृतसर और अजमेर-बांद्रा टर्मिनस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इस कदम से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में आसानी होगी और यात्रा अधिक सुगम बनेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और टिकट पहले से बुक कराने की अपील की है।

Published on:
25 Feb 2026 11:22 am