जयपुर

खींवसर सीट से गठबंधन को लेकर उठी यह मांग, भाजपा नेता दुर्ग सिंह ने की पूनिया से मुलाकात

khinwsar seat assembly By poll 2019: राजस्थान की खींवसर और मंडावा सीट से उप चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही टिकट दावेदार भी सामने आने लगे हैं। भाजपा अभी तक खींवसर सीट से गठबंधन को लेकर फैसला नहीं कर पाई है।

less than 1 minute read
Sep 23, 2019
Satish Poonia

उमेश शर्मा/ जयपुर। khinwsar seat assembly By poll 2019: राजस्थान की खींवसर और मंडावा सीट से उप चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही टिकट दावेदार भी सामने आने लगे हैं। भाजपा अभी तक खींवसर सीट से गठबंधन को लेकर फैसला नहीं कर पाई है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा को यह सीट रालोपा के लिए छोड़ने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने गठबंधन का फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है।

इसी बीच खींवसर से कुछ नेताओं ने पार्टी को गठबंधन नहीं करने की राय दी है। इसे लेकर स्थानीय नेता दुर्ग सिंह चौहान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया से मुलाकात कर गठबंधन नहीं करने का प्रस्ताव रखा।

ये दिया तर्क
दुर्ग सिंह चौहान खींवसर से बसपा प्रत्याशी के रूप में 2008 और 2013 में चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार वे दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद उन्होंने सांसद भूपेंद्र यादव और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे। चौहान ने दावा किया है कि अगर पार्टी रालोपा से गठबंधन करती है तो उसे नुकसान होगा।

पूनिया ने ये कहा
दुर्गसिंह से मिलने के बाद पूनिया ने कहा कि हर कार्यकर्ताओं की अपनी भावना और व्यक्तिगत राय है, उस पर विचार करेंगे। हमारे लिए चुनाव जीतना है और गठबंधन के धर्म को निभाना है। बाकी अंतिम फैसला आलाकमान करेंगे।

Published on:
23 Sept 2019 05:25 pm