Kirodi Lal Meena News: भाजपा के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीना SMS अस्पताल में भर्ती है। अचानक आई इस खबर के बाद किरोड़ी के समर्थक लगातार एसएमएस अस्पताल पहुंच रहे है।
Kirodilal Meena Admit in SMS Hospital: राजस्थान के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि किरोड़ी लाल मीना SMS अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका एक माइनर ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से सियासी गलियारों में उनको लेकर जबरदस्त चर्चाएं बनी हुई है। अचानक आई इस खबर के बाद किरोड़ी के समर्थक एसएमएस अस्पताल पहुंच गए है।
जानकारी के मुताबिक, किरोड़ी लाल मीना को एक माइनर सर्जरी के चलते SMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सर्जन ने जीभ के पास से एक गांठ को निकाला है। मीना के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद हाल-चाल पूछने वालों का तांता लग गया है। किरोड़ी लाल मीना के समर्थक उनका हाल जानने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच रहे है।
हाल ही किरोड़ी लाल मीना ने अपने मंत्री पद से त्यागपत्र दिया था। इसको लेकर सियासी गलियारों में अब कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। किरोड़ी लाल ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इसी बीच अचानक आई इस खबर ने प्रदेश राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।