जयपुर

पीएम मोदी एक मई को जयपुर में करेंगे सभा, चार मई को परकोटे में होगा रोड शो

भाजपा संगठन ने तिथि तय कर उच्च स्तर पर भेजी
less than 1 minute read
PM Narendra Modi
पीएम मोदी एक मई को जयपुर में करेंगे सभा, चार मई को परकोटे में होगा रोड शो

भवनेश गुप्ता / जयपुर। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election 2019 ) की तारीख नजदीक आने के साथ—साथ भाजपा ने प्रचार में ताकत झोंकने का प्लान तैयार कर लिया है। जयपुर शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) की सभा एक मई को होगी। सभा स्थल के लिए भी तीन जगह मानसरोवर, विद्याधर नगर व आदर्श नगर इलाका सुझाया गया है। इनमें से एक जगह सभा तय होगी।

भाजपा शहर संगठन ने भी इसी आधार पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा रोड शो 4 मई को होगा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) की मौजूदगी में चारीदीवारी में रोड शो किया जाएगा। गोविन्ददेवजी मंदिर से शुरुआत होगी, जो मुख्य बाजार से होता हुआ चांदपोल हनुमान मंदिर तक जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक चारदीवारी का इलाका तो छोटा है, लेकिन उसके अनुपात में आबादी ज्यादा है। यह भी एक कारण है कि यहां रोड शो करके ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच बनाई जा सकती है। संगठन की शहर टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी रामचरण बोहरा ने भी संगठन से चर्चा की है। यहां किशनपोल, हवामहल व आदर्श नगर विधानसभा का बड़ा इलाका शामिल है और तीनों ही सीट पर भाजपा की हार हुई थी।

Published on:
23 Apr 2019 04:05 pm
Also Read
View All
राजस्थान के 19 वर्षीय बसंत कुमार मेघवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड एथलेटिक्स के ‘हाई जंप’ में जीता सिल्वर मेडल, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

IG Preeti Chandra : अब ‘ड्रग्स नेटवर्क’ पर शिकंजा कसने उतरीं ‘लेडी सिंघम’, सामने आया ये नया एक्शन प्लान

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कानोता बांध पर चली चादर, आज 20 जिलों में अलर्ट; 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

JP Nadda Jaipur Visit : ‘तिरंगा सिर्फ सरकारी आयोजन नहीं, जनआंदोलन है’, जानें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के संबोधन की बड़ी बातें

जयपुर: सांगानेर में हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला जेडीए का बुलडोजर, झोपड़ी बनाकर रास्ता किया था बंद