जयपुर

Madan Dilawar : मदन दिलावर का बड़ा ऐलान, राजस्थान में अब किसी भी कीमत पर नहीं रहेगा ‘कांग्रेसी बबूल’

Madan Dilawar : पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर तंज कसा। फिर कहा कि ‘कांग्रेसी बबूल’ को किसी कीमत पर राजस्थान की धरती पर नहीं रहने देंगे।

less than 1 minute read
मंत्री मदन दिलावर। फाइल फोटो पत्रिका

Madan Dilawar : पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने तंज कसते हुए कहा कि विलायती बबूल को कांग्रेस लाई थी, इसलिए इसे ‘कांग्रेसी बबूल’ भी कहते हैं। इसका नाम ‘जूली फ्लोरा’ भी है। पंचायती राज विभाग किसी कीमत पर ‘कांग्रेस बबूल’ को राजस्थान की धरती पर नहीं रहने देगा।

भाजपा के लादूलाल पितलिया ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान बुधवार को विलायती बबूल की समस्या का मामला उठाया। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि विलायती बबूल रोज 30 लीटर पानी सोखता है, जिसके कारण से भू-जल स्तर नीचे जा रहा है। इसकी वजह से 500 वनस्पतियां विलुप्त हो गई हैं। यह बहुत ही खतरनाक और सबके लिए नुकसानदेह है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : राजस्थान के सीबीएसई परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, होलिका दहन के दिन देनी होगी परीक्षा

प्रदेशभर की चरागाह जमीन पर हो गया कब्जा

मदन दिलावर ने कहाकि 1960 के दशक में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हवाई जहाज व हेलीकॉप्टर से इसके बीज बरसाए थे, इस कारण सब जगह उग गए। प्रदेशभर की चरागाह जमीन पर इसका कब्जा हो गया।

मदन दिलावर की घोषणा

मदन दिलावर ने कहाकि पंचायत राज विभाग इस बारे में योजना बना रहा है, इसे पूरी तरह समाप्त करेंगे। ‘कांग्रेसी बबूल’ को किसी कीमत पर राजस्थान की धरती पर नहीं रहने देंगे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : अशोक गहलोत की पुरानी घोषणा को मिली हरी झंडी, महाकाल की तर्ज पर होगा गोविन्ददेवजी मंदिर का विकास

Published on:
26 Feb 2026 09:38 am
Also Read
View All

अगली खबर