जयपुर

महाकुंभ भगदड़ : गहलोत, डोटासरा, जूली व बेनीवाल ने जताई संवेदना

Prayagraj Tragedy : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2025, 10:45 AM IST
Mahakumbh Stampede

जयपुर। प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ में देर रात मारे गए करीब 17 श्रद्धालुओं की मौत के बाद राजस्थान के नेताओं ने संवेदना व्यक्त की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत:

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भगदड़ से 10 से अधिक श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं कई श्रद्धालुओं के घायल होने का समाचार बेहद कष्ट देने वाला है। मैं ईश्वर से दिवंगतजनों को श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा: महाकुंभ में संगम घाट पर मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं के हताहत होने की ख़बर अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल: महाकुंभ में संगम घाट पर मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं के हताहत होने की ख़बर अत्यंत दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान संगम तट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

महाकुंभ में पधारे सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील है कि वे शांति एवं संयम बनाए रखें, अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Updated on:
29 Jan 2025, 10:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?