मालपुरा गेट थाना पुलिस ने 155 किलोमीटर पीछा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी हुई मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद किया गया है।
जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने 155 किलोमीटर पीछा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी हुई मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का मानना है कि कई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि 8 जुलाई को परिवादी मेनापुरा, भुसावर जिले भरतपुर निवासी होरीलाल ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि ऑनलाइन कैब सर्विस में बाइक चलाता है। 8 जुलाई को एयरपोर्ट के पास दो युवकों ने बाइक को बुक किया और 35 सेक्टर सागांनेर जाने को कहा। उनको लेकर आया ही रहा था कि बीच में दोनों युवकों ने सुनसान जगह बाइक रुकवा ली और मारपीट करने लगे। फिर दोनों बाइक छीन कर भाग गए।
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद एक टीम गठित किया। टीम ने सीसीटीवी और मुखबीर की सूचना पर आरोपियों की पहचान जितेंद्र उर्फ कन्नू निवासी बरखेड़ा, यूपी हाल सेक्टर 25 रामसिंहपुरा सांगानरे व सादाब उर्फ छोटू निवासी सोप, टोंक के रुप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने 155 किलोमीटर दूर बालाहेड़ी, दौसा से आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल दशरथ, कांस्टेबल विजयभान व कर्ण की अहम भूमिका रही है।