जयपुर

Muhana Mandi : थोक मंडी में देसी टमाटर व हरी मटर हो रही सस्ती, आलू के दामों में भी गिरावट

– मुहाना थोक मंडी में आज ​भिंडी, हरी मिर्ची और ग्वार फली बिकी महंगी जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव नरम गर्म रहे। जहां देसी टमाटर सस्ता हो रहा है वहीं हरी मटर भी सस्ती बिक रही है। इनके अलावा फूल गोभी, […]

less than 1 minute read
Jan 21, 2026

- मुहाना थोक मंडी में आज ​भिंडी, हरी मिर्ची और ग्वार फली बिकी महंगी

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव नरम गर्म रहे। जहां देसी टमाटर सस्ता हो रहा है वहीं हरी मटर भी सस्ती बिक रही है। इनके अलावा फूल गोभी, पत्ता गोभी, बैंगन, कद्दू, लाॅकी, गाजर और मूली के दामों गिरावट देखी जा रही है। आज मंडी में केवल बारीक हरी मिर्च, ​भिंडी और ग्वार फली ही महंगी बिकी। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज भी दाम ​स्थिर रहे। आज आलू-प्याज के दाम यथावत रहे तो लहसुन के दाम थोड़े चढ़ते हुए दिखाई दिए। मुहाना थोक मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 22 से 24 रुपए

टमाटर देसी 10 से 17 रुपए

मटर 18 से 20 रुपए

मिर्ची 37 से 42 रुपए

बारीक मिर्च 65 से के 70 रुपए

फूल गोभी 6 से 10 रुपए

पत्ता गोभी 7 से 8 रुपए

करेला 48 से 55 रुपए

शिमला मिर्च 26 से 27 रुपए

नींबू 25 से 26 रुपए

लोकी 18 से 20 रुपए

भिंडी 55 से 72 रुपए

अदरक 54 से 55 रुपए

ग्वार फली 100 से 110 रुपए

बैंगन 10 से 20 रुपए

कद्दू 10 से 12 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 24 से 26 रुपए

टिंडा 12 से 14 रुपए

गाजर 8 से 12 रुपए

्रमूली 7 से 8 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

----------------------------------------

आलू हो रहा सस्ता

आलू नया 5 से 7 रुपए

आलू पुराना 2 से 5 रुपए

प्याज 10 से 20 रुपए

लहसुन 40 से 110 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Published on:
21 Jan 2026 11:31 am
Also Read
View All

अगली खबर