जयपुर

Muhana Mandi : नवरात्र में नींबू, ग्वार फली व टिंडा हो रहे महंगे, ​भिंडी-अरबी के दाम स्थिर, प्याज हो रहा सस्ता

जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव नरम-गर्म दिखाई दिए। नवरात्र में व्रत रखने वालों के चलते नींबू के दामों में आज तेजी देखी गई। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 37 से 40 रुपए के बीच बोले गए। वहीं ग्वार फली के दाम भी आज 35 से 40 रुपए के बीच रहे।
2 min read
Sep 23, 2025
Feature image

- मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव नरम-गर्म रहे

जयपुर। जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव नरम-गर्म दिखाई दिए। नवरात्र में व्रत रखने वालों के चलते नींबू के दामों में आज तेजी देखी गई। आज थोक मंडी में नींबू के दाम 37 से 40 रुपए के बीच बोले गए। वहीं ग्वार फली के दाम भी आज 35 से 40 रुपए के बीच रहे। इसके अलावा आज टिंडा भी ऊपर ​बिका। आज थोक मंडी में टिंडे के दाम 40 से 60 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा ​आज ​भिंडी, अरबी, कद्दू, बैंगन, फूल गोभी, पत्ता गोभी और हरी मिर्ची के दाम आज भी स्थिर रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी ​स्थित आलू-प्याज मंडी में आज आलू के भाव स्थिर रहे तो प्याज के दामों में आज भी हल्की गिरावट देखी गई। आज थोक मंडी में आलू के दाम 7 से 13 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम भी 8 से 16 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज भी नीचे रहे। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 20 से 60 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज लहसुन के दाम इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 22 से 30 रुपए

मिर्ची 15 से 20 रुपए

बारीक मिर्च 25 से 30 रुपए

फूल गोभी 25 से 40 रुपए

पत्ता गोभी 20 से 22 रुपए

करेला 15 से 20 रुपए

शिमला मिर्च 55 से 60 रुपए

नींबू 37 से 40 रुपए

लोकी 12 से 16 रुपए

भिंडी 15 से 22 रुपए

अदरक 48 से 70 रुपए

ग्वार फली 35 से 40 रुपए

बैंगन 15 से 25 रुपए

कद्दू 10 से 13 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 25 से 28 रुपए

तुरई 15 से 20 रुपए

अरबी 15 से 16 रुपए

टिंडा 40 से 60 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

--------------------------------------

प्याज के दामों में गिरावट

आलू 7 से 13 रुपए

प्याज एमपी+लोकल 8 से 12 रुपए

प्याज नासिक पुराना 13 से 15 रुपए

प्याज नासिक नया 15 से 16 रुपए

लहसुन 20 से 60 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Updated on:
23 Sept 2025 12:16 pm
Published on:
23 Sept 2025 12:16 pm