जयपुर

Muhana Mandi : थोक मंडी में सब्जियों के दाम आसमान पर, हरी मिर्ची, फूल गोभी और टमाटर महंगे

राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज थोक में स​ब्जियों के भाव आसमान पर दिखाई दिए। स​ब्जियों के दामों में तेज उछाल के चलते आज स​ब्जियां महंगी बिकी। मंडी में आज हर मिर्ची, टमाटर और फूल गोभी सहित सभी स​ब्जियों के भावों में बढ़ोतरी दिखाई दी। दाम बढ़ने से दीपावली के त्योहार से पहले आमजन को महंगाई का झटका लगना तय है।
2 min read
Oct 16, 2025
Feature image

- मुहाना थोक सब्जी मंडी में स​ब्जियों के भाव में आया तेज उछाल

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज थोक में स​ब्जियों के भाव आसमान पर दिखाई दिए। स​ब्जियों के दामों में तेज उछाल के चलते आज स​ब्जियां महंगी बिकी। मंडी में आज हर मिर्ची, टमाटर और फूल गोभी सहित सभी स​ब्जियों के भावों में बढ़ोतरी दिखाई दी। दाम बढ़ने से दीपावली के त्योहार से पहले आमजन को महंगाई का झटका लगना तय है। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू-प्याज मंडी में आज गिरावट का दौर रहा। आज थोक मंडी में आलू के दाम 7 से 13 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम भी आज 7 से 15 रुपए के बीच रहे। लहसुन के दाम आज स्थिर रहे और लहसुन आज थोक मंडी में 20 से 75 रुपए के बीच बिका। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड से 20 रुपए 27

मिर्ची 40 से 45 रुपए

बारीक मिर्च 55 से 62 रुपए

फूल गोभी 40 से 50 रुपए

पत्ता गोभी 18 से 23 रुपए

करेला 45 से 55 रुपए

शिमला मिर्च 65 से 70 रुपए

नींबू 20 से 22 रुपए

लोकी 25 से 30 रुपए

भिंडी 40 से 50 रुपए

अदरक 57 से 58 रुपए

ग्वार फली 70 से 80 रुपए

बैंगन 20 से 35 रुपए

कद्दू 14 से 16 रुपए

खीरा पॉलीहाउस 30 से 35 रुपए

तुरई 30 से 40 रुपए

अरबी 16 से 20 रुपए

टिंडा 35 से 60 रुपए

- इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ

--------------------------------------------

प्याज हो रहा सस्ता

आलू 7 से 13 रुपए

प्याज लोकल एमपी 7 से 12 रुपए

प्याज नासिक पुराना 12 से 14 रुपए

प्याज नासिक नया 12 से 15 रुपए

लहसुन 20 से 75 रुपए

- शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर

Updated on:
16 Oct 2025 11:54 am
Published on:
16 Oct 2025 11:54 am