जयपुर

Jaipur Nagar Nigam Election: जयपुर में एक लाख से भी ज्यादा Gen-Z वोटर्स- पहली बार देंगे वोट, माहौल को कितना करेंगे प्रभावित?

Jaipur Nagar Nigam Election 2026: जयपुर नगर निगम के चुनावी मैदान में इस बार 1,05,029 लाख नए वोटर हैं, जिन्हें किसी पुराने खांचे में फिट करना आसान नहीं होगा। ये पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
2 min read
Aug 21, 2026
Jaipur Municipal Corporation Elections
जयपुर के Gen-Z वोटर्स पर रहेगी सबकी नजर। फोटो: एआई

जयपुर। जयपुर नगर निगम के चुनावी मैदान में इस बार 1,05,029 लाख नए वोटर हैं, जिन्हें किसी पुराने खांचे में फिट करना आसान नहीं होगा। ये पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 150 वार्डों में कुल 24,24,107 मतदाताओं में नवमतदाताओं की हिस्सेदारी 4.33 प्रतिशत है। यानी चुनाव में हर 100 मतदाताओं में करीब चार मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे। यह संख्या इतनी बड़ी है कि चुनावी मुकाबले में युवा मतदाताओं की पसंद कई वार्डों में जीत-हार का अंतर तय कर सकती है।

विधानसभा वार: विद्याधरनगर में सबसे ज्यादा

आंकड़ों पर नजर डालें तो जयपुर का विद्याधर नगर 16,969 नवमतदाताओं के साथ सबसे आगे है। यहां 22 वार्ड हैं। इसके बाद सांगानेर में 15,088, हवामहल में 10,725, आदर्श नगर में 10,627, झोटवाड़ा में 10,901 और बगरू में 10,066 नवमतदाता हैं। सबसे कम नवमतदाता आमेर के तीन वार्डों में 2,315 हैं।

वार्डवार: 26 में सबसे ज्यादा, वार्ड 93 में सबसे कम

वार्डवार तस्वीर देखें तो वार्ड 26 में 1,667 नवमतदाता हैं, जो सभी 150 वार्डों में सर्वाधिक हैं। इसके बाद वार्ड 113 में 1,539, वार्ड 62 में 1,174, वार्ड 49 में 1,139 और वार्ड 109 में 1,057 नवमतदाता हैं। दूसरी ओर वार्ड 93 में केवल 228, वार्ड 144 में 291 और वार्ड 31 में 314 नवमतदाता हैं।

21 से 35 वर्ष के 8.28 लाख मतदाता

नवमतदाताओं के अलावा जयपुर नगर निगम चुनाव में युवा आयु वर्ग का बड़ा आधार है। पुरुषों में 21 से 35 वर्ष आयु के 4,36,994 और महिलाओं में 3,91,157 मतदाता हैं। यानी इस आयु वर्ग में कुल 8,28,151 मतदाता हैं। 36 से 60 वर्ष आयु वर्ग में पुरुष 5,71,844 और महिलाएं 5,45,911, यानी कुल 11,17,755 मतदाता हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कुल 3,73,028 मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार नवमतदाता

विधानसभा क्षेत्रवार्डनवमतदाता
विद्याधर नगर1–2216,969
झोटवाड़ा23–3710,901
सांगानेर38–5815,088
बगरू59–7210,066
मालवीय नगर73–879,862
सिविल लाइंस88–1039,479
किशनपोल104–1158,997
आदर्श नगर116–13210,627
हवामहल133–14710,725
आमेर148–1502,315
कुल1–1501,05,029

युवा मतदाताओं का बड़ा आधार

कुल मतदाता : 24,24,107
नवमतदाता : 1,05,029
नवमतदाताओं की हिस्सेदारी : 4.33%
21-35 वर्ष : 8,28,151
36-60 वर्ष : 11,17,755
60 वर्ष से अधिक : 3,73,028
पुरुष नवमतदाता : 60,369
महिला नवमतदाता : 44,660
कुल नवमतदाता : 1,05,029
यानी नवमतदाताओं में पुरुषों की संख्या महिलाओं से 15,709 अधिक है।

1. विद्याधर नगर

वार्डनए वोटरकुल मतदाता
175913,737
290721,814
397216,192
490120,238
553812,357
665112,737
765613,806
865314,961
976714,423
1067514,151
1178616,256
1285517,190
1394622,075
1470016,675
1568712,258
1666714,870
1794620,212
1888416,878
1973718,770
2086420,229
2165913,183
2275918,600

2. झोटवाड़ा

वार्डनए वोटरकुल मतदाता
2348611,628
2485718,803
251,02421,080
261,66730,576
2780215,371
2853412,165
2962613,574
3038810,012
313149,589
3271817,856
3343011,107
3482319,573
3569416,430
3669917,563
3783920,331

3. सांगानेर

वार्डनए वोटरकुल मतदाता
381,02721,739
391,01122,433
4070817,605
4164417,620
4253213,326
4350813,624
4456413,778
4551811,806
4644511,781
4763016,295
4865015,315
491,13926,339
5096024,784
5185917,031
5282619,796
5364414,169
5472717,206
5553817,407
5653114,265
5775218,793
5887524,132

4. बगरू

वार्डनए वोटरकुल मतदाता
5989620,660
6079217,821
6164513,652
621,17425,134
6354012,584
6470918,342
6552316,326
6655619,170
6776920,792
6883619,084
6978221,462
7079920,354
7167717,448
7236816,026

5. मालवीय नगर

वार्डनए वोटरकुल मतदाता
7365114,166
7471015,751
7550911,778
7669913,729
7789716,566
7880013,457
7958611,427
8066414,390
8154110,984
8245211,363
8350311,066
8445110,827
8592915,763
8679015,195
8768013,729

6. सिविल लाइंस

वार्डनए वोटरकुल मतदाता
8867015,979
8940410,115
9079623,770
9156014,693
9258013,713
932284,838
9474218,837
9550511,117
9657817,658
9765515,374
9846312,985
9987022,744
10054716,594
10186420,784
1023558,597
10366217,242

7. किशनपोल

वार्डनए वोटरकुल मतदाता
10453914,621
10574815,823
10655512,355
10750910,831
10871113,892
1091,05724,389
11050912,165
11166415,584
11258212,288
1131,53927,883
1141,02622,897
11555812,136

8. आदर्श नगर

वार्डनए वोटरकुल मतदाता
11682118,043
11788319,814
11836010,241
11955213,938
12061714,150
1213499,272
12244510,673
12342111,292
12451213,905
12546411,101
12672814,557
12784718,135
12876515,973
12958914,518
13087215,707
1315549,499
13284817,010

9. हवामहल

वार्डनए वोटरकुल मतदाता
1331,00522,772
13475217,823
13593522,379
13676621,828
13750014,206
13854912,170
13970313,603
14083818,736
14171018,006
14272719,848
14395420,360
1442919,238
14576017,172
14662814,647
14760720,241

10. आमेर

वार्डनए वोटरकुल मतदाता
14892019,139
14995519,854
1504408,793
कुल1,05,02924,24,107