जयपुर

जयपुर में वार्ड परिसीमन को लेकर आई बड़ी खबर, निगम प्रशासक ने जारी किए ये निर्देश

जयपुर हैरिटेज और ग्रेटर जयपुर नगर निगम ( Jaipur Nagar Nigam Greater ) के प्रशासक एवं आयुक्त विजयपाल सिंह ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित वार्ड परिसीमन ( nagar nigam jaipur ward delimitation ) समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए, उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जयपुर ग्रेटर एवं जयपुर हैरिटेज नगर निगम ( Jaipur Heritage Nigam ) के वार्डो के प्रस्ताव 30 नवम्बर तक तैयार करके मुख्यालय भिजवाएं।

2 min read
Nov 27, 2019
nagar nigam jaipur ward delimitation latest news : ward delimitation

जयपुर
जयपुर हैरिटेज और ग्रेटर जयपुर नगर निगम ( Jaipur nagar nigam Greater ) के प्रशासक एवं आयुक्त विजयपाल सिंह ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित वार्ड परिसीमन ( Nagar nigam jaipurward delimitation ) समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वार्ड परिसीमन के प्रस्ताव पारदर्शिता के साथ ठोस तरीके से तैयार किए जाएं। कोई भी मतदाता मतदान से वचिंत नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जयपुर ग्रेटर एवं जयपुर हैरिटेज नगर निगम ( Jaipur Heritage Nigam ) के वार्डो के प्रस्ताव 30 नवम्बर तक तैयार करके मुख्यालय भिजवाएं।

सिंह ने वार्ड परिसीमन के दौरान इन बातों का ध्यान रखने के दिए निर्देश... ( jaipur nagar nigam )


1. परिसीमन के समय ई.बी. (एन्यूमरेशन ब्लॉक) का ध्यान रखा जाये। किसी भी हाल में ई.बी. ब्रेक नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि ई.बी. जनगणना की ईकाई है।


2. जो ई.बी. जिस विधानसभा में है उसी में रहनी चाहिए।


3. दो विधानसभा क्षेत्रों की सीमा मिल रही है वहॉ ओवरलेपिंग नहीं होनी चाहिए।

4. प्रस्ताव बनाते समय निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं ईआरओ प्रस्ताव एवं नक्शे पर संयुक्त हस्ताक्षर करेगे।


5. हर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ हर वार्ड का भी अलग मैप होना चाहिए।


गौरतलब है कि वार्ड वार एवं विधानसभा वार प्रस्ताव एवं नक्शे जोन स्तर पर तैयार किये जाएंगे। यह कार्य सभी जोनों को 30 नवम्बर तक करना होगा। इन प्रस्तावों के आधार पर निगम मुख्यालय में जयपुर ग्रेटर एवं हैरिटेज नगर निगम के एक्जाई प्रस्ताव एवं नक्शे तैयार किए जाएंगे। बैठक में उपायुक्तों ने बताया कि वार्ड परिसीमन का 70 प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूर्ण किया जा चुका है और बुधवार से फील्ड वेरिफिकेशन का कार्य किया जायेगा।

इस दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद


इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त अरूण गर्ग, जोन उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें....

Updated on:
27 Nov 2019 08:47 pm
Published on:
27 Nov 2019 08:36 pm
Also Read
View All