26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ने की आत्महत्या, सूचना पर हड़बड़ाहट में घर लौट रहे पति की सड़क हादसे में हुई मौत, मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या ( MARRIDE WOMAN SUICIDE ) कर ली। इस घटना की जानकारी विवाहिता के पति को दी गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर घर आ रहे पति की भी ट्रेलर से टकराने से दर्दनाक मौत ( HUSBAND WIFE DEATH ) हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 27 Nov 2019, 1:52 AM IST

चितलवाना (जालोर).

परावा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या ( MARRIDE WOMAN SUICIDE ) कर ली। इस घटना की जानकारी विवाहिता के पति को दी गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर घर आ रहे पति की भी ट्रेलर से टकराने से दर्दनाक मौत ( HUSBAND WIFE DEATH ) हो गई।

यह है पूरा मामला ( jalore crime news )

पुलिस के अनुसार परावा निवासी दरियादेवी (32) पत्नी भैराराम मेघवाल ने मंगलवार दोपहर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पति भैराराम मेघवाल हड़बड़ाहट में सांचौर से बाइक पर घर आ रहा था, मीठीबेरी सरहद में एक टे्रलर से टकराने से उसकी भी मौके पर मौत ( Bike Accident in Jalore ) हो गई।

मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

परावा निवासी भैराराम के दो बेटे हैं। पहला बेटा अनिलकुमार आठ साल का है, जबकि छोटा बेटा प्रवीणकुमार पांच साल का है। अब माता-पिता की मौत के बाद उनके लालन-पालन के लिए पुलिस ने उन्हें चाचा को सुपुर्द किया है। मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह खबरे भी पढ़ें...

पढ़ाई के लिए ननिहाल रह रहा था 8 साल का मासूम, स्कूल बस ने कुचला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत


नागौर में हुआ दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन की दर्दनाक मौत

डांस टीचर ने 10वीं की छात्रा के खींचे अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर लाखों के जेवरात-नकदी मंगवाई, पीड़िता ने की सुसाइड की कोशिश