
पाली.
शहर के नया गांव स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं क्लास की छात्रा को डांस सिखाने के बहाने एकेडमी बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर फोटो खिंचने व इसे वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।
डांस टीचर ने छात्रा से उसके घर से 10 तोले से अधिक के जेवरात व डेढ़ लाख रुपए भी मंगवाकर हड़प लिए। इससे परेशान होकर से छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया तो मामले का खुलासा हुआ। परिजनों की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में डांस टीचर के खिलाफ पोक्सो व ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात पुलिस जांच में जुटी हुई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में देर रात तक संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के बहाने ब्लैकमेलिंग
कोतवाल गौतम जैन ने बताया कि शहर की 15 वर्षीया बालिका नया गांव रोड स्थित एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल में अजय पंवार नाम का डांस टीचर है, उसने रेलवे स्टेशन के निकट डांस एकेडमी भी खोल रखी है। आरोप है कि अगस्त माह में आरोपी टीचर ने पीड़ित छात्रा को डांस सिखाने के बहाने अपने झांसे में लेकर उससे संपर्क बढ़ाया। आरोपी ने अगस्त माह में ही एक दिन डांस सिखाने के बहाने उसे अपनी एकेडमी में बुुलाया, जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला पीड़िता को पिलाया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने पीड़िता के बेड टच का वीडियो बनाया और फोटो खिंचे।
डांस टीचर ने छात्रा की सोशल मीडिया की आईडी भी ले ली और उसको ऑपरेट करता रहा। वह लगातार इन फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता रहा। इसके बाद छात्रा से उसके घर से 10 तोले के सोने के जेवरात व डेढ़ लाख रुपए मंगवा कर हड़प लिए। इसके बावजूद भी वह छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा। इससे छात्रा परेशान हो गई और उसने आत्महत्या का प्रयास किया। जब परिजनों ने छात्रा से परेशानी होने का कारण पूछा तो मामला सामने आया। शनिवार देर रात को परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। छात्रा की हालत में सुधार है, वह काफी डरी हुई है।
स्कूल प्रशासन भी कर सकता है कार्रवाई
इस संबंध में स्कूल प्रशासन भी डांस टीचर के खिलाफ कार्य कर सकता है। इधर, इस घटना के खुलासे के बाद परिजन भी काफी परेशान है।
यह खबरें भी पढ़ें...
Published on:
24 Nov 2019, 1:58 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.