26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल 2020 में होंगे 29 सार्वजनिक अवकाश, जानिए अगले साल के कैलेण्डर में क्या रहेगा विशेष

कैलेण्डर वर्ष 2020 ( Rajasthan Govt Calendar 2020 ) के लिए प्रदेश में सार्वजनिक और एेच्छिक अवकाश की घोषणा कर दी है। अगले वर्ष कुल 29 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इसमें दस अवकाश शनिवार और रविवार को रहेंगे। वहीं 21 एेच्छिक अवकाश भी घोषित ( rajasthan government calendar ) किए हैं, जिसमें 11 शनिवार व रविवार को हैं। मुस्लिम अवकाश चांद दिखाई देने पर निर्भर होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 23 Nov 2019, 2:07 AM IST

जयपुर.
सामान्य प्रशासन विभाग ने कैलेण्डर वर्ष 2020 ( Rajasthan Govt Calendar 2020 ) के लिए प्रदेश में सार्वजनिक और एेच्छिक अवकाश की घोषणा कर दी है। अगले वर्ष कुल 29 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इसमें दस अवकाश शनिवार और रविवार को रहेंगे। वहीं 21 एेच्छिक अवकाश भी घोषित ( rajasthan government calendar ) किए हैं, जिसमें 11 शनिवार व रविवार को हैं। मुस्लिम अवकाश चांद दिखाई देने पर निर्भर होंगे।

कलक्टर दो स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे

राजकीय कार्यालयों के लिए लागू होने वाले सार्वजनिक और एेच्छिक अवकाश संबंधी आदेश विभाग के शासन सचिव भवानीसिंह देथा की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए। आदेश के तहत प्रत्येक जिले में कलक्टर दो स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे। वहीं प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र के कलक्टर एक अतिरिक्त अवकाश घोषित कर सकेंगे।


इन त्योहारों पर शनि-रवि ( government holidays )

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 30 अगस्त को मोहर्रम, 25 अक्टूबर को दशहरा और 15 नवम्बर को गोवद्र्धन पूजा के दिन रविवार रहेगा। वहीं परशुराम जयंती 25 अप्रेल, ईदुलजुहा एक अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 17 अक्टूबर नवरात्र स्थापना, दुर्गाष्टमी 24 अक्टूबर व दीपावली 14 नवम्बर को शनिवार रहेगा।

एेच्छिक अवकाश में इस दिन शनि-रवि

एक फरवरी देवनारायण जयंती, आठ फरवरी स्वामी रामचरण जयंती, 11 अप्रेल ज्योतिबा फुले जयंती, गणेश चतुर्थी 22 अगस्त और महानवमी 24 अक्टूबर को शनिवार रहेगा। वहीं गुरु रविदास जयंती 9 फरवरी, गाडगे महाराज जयंती 23 फरवरी, सेन जयंती 19 अपे्रल, गुरुपूर्णिमा 5 जुलाई, विश्व आदिवासी दिवस नौ अगस्त व संवत्सरी 23 अगस्त को रविवार रहेगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने टटोली IAS अधिकारी की अटैची व कार, तलाशी में निकला कुछ ऐसा...


हैड कांस्टेबल की शर्मनाक करतूत, राजनीतिक दल की पदाधिकारी को भेजे अश्लील फोटो और वीडियो


ट्रेलर ने महिला को रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग