जयपुर

मिलावटखोरों पर हमारी सरकार कस रहीं शिकंजा, लगातार हो रही कार्रवाईयां : मंत्री अविनाश गहलोत

जो दुकानदार लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते है। उनके खिलाफ हमारे विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है।

less than 1 minute read
Oct 08, 2024

जयपुर । बाजार में दीपावली को लेकर मिठाईयां बनना और बिकना शुरू हो गई है। लेकिन हमारी सरकार का फोकस है कि लोग सेहतमंद रहे। बाजार में किसी भी तरीके से खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी नहीं हो। इसे लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग व अन्य एजेंसियों की ओर से लगातार कार्रवाई की जाती है। यह बात आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहीं। मंत्री ने वैशाली नगर में गांधीपथ स्थित त्यौंहार कैपे रेस्टो पर कार्यक्रम के दौरान ये बात कहीं।

गहलोत ने कहा कि आज शहर में अच्छे अच्छे प्रतिष्ठान खुल रहे है। क्योंकि यह मिठाई में क्वालिटी से समझौता नहीं कर रहें है। लोगों की सेहत का ख्याल रख रहें है। लोगों को अच्छी मिठाई और खाद्य सामग्री दे रहें है। लेकिन जो दुकानदार लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करते है। उनके खिलाफ हमारे विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है।

इस दौरान कार्यक्रम में विधायक गोपाल शर्मा व पूर्व विधायक अशोक लाहोटी भी मौजूद रहें। फाउंडर सीए अंजली जैन ने बताया कि लंदन, अमेरिका जैसे डेजर्टस, बंगाल और राजस्थान की घी से बनी मिठाईयां यहां पर है। कार्यक्रम में कुनाल परोलिया, श्रीमंत पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Updated on:
08 Oct 2024 09:37 pm
Published on:
08 Oct 2024 09:29 pm
Also Read
View All
निलंबित व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्त को भेजा सुसाइड नोट; SOG पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में डोडा पोस्त बैन के बाद मेडिकेटेड नशा बढ़ा, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में पुनर्विचार की उठाई मांग

आमेर महल-मावठा में कश्मीर की तरह शिकारा बोटिंग का लुत्फ, स्पीड बोटिंग भी,20 फरवरी से होगी शुरू

आरयूएचएस ने बदला परीक्षा का पैटर्न, यह किया बड़ा बदलाव

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

अगली खबर