Rajasthan Dams Status: राजस्थान में इस साल जून माह में दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री और झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। वहीं प्रदेशभर में मानसून पूर्व तैयारियां भी प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून 2025 की विदाई के बाद से लेकर अब तक प्रदेश में 300 से ज्यादा बांध लगभग पूरी तरह सूख चुके हैं।
Rajasthan Dams Status: राजस्थान में इस साल जून माह में दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री और फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। वहीं प्रदेशभर में मानसून पूर्व तैयारियां भी प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। प्रदेश के वर्षा जल संग्रहण कर रहे छोटे बड़े बांधों की मरम्मत और रखरखाव का काम तेजी से शुरू हो गया है और जून माह के प्रथम सप्ताह में अधिकांश बांधों के मेंटीनेंस वर्क भी पूरे होने की उम्मीद है।
दूसरी तरफ बीते वर्ष प्रदेश में मानसून जमकर मेहरबान रहा और छोटे बड़े बांधों में पानी की बंपर आवक भी हुई। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार मानसून 2025 की विदाई के बाद से लेकर अब तक प्रदेश में 300 से ज्यादा बांध लगभग पूरी तरह सूख चुके हैं। हालांकि राहत की खबर है कि वर्ष 2024 की तुलना में इस वर्ष बांधों में करीब 11 फीसदी ज्यादा पानी का स्टोरेज हुआ।
जल संसाधन विभाग की सूचना के अनुसार प्रदेश में कुल 692 छोटे बड़े बांध हैं। इनमें 4.25 एमक्यूएम क्षमता से अधिक जल संग्रहण वाले 285 बांधों में से 90 बांध पूरी तरह से खाली हैं। जबकि 182 बांध आंशिक रूप से भरे हैं। वहीं बीते मानसून के दौरान 13 बांध पूरी तरह से ओवरफ्लो हुए हैं।
4.25 एमक्यूएम से कम क्षमता वाले कुल 407 बांधों में से 226 बांध पूर्ण रूप से खाली हैं। इनमें से 166 बांधों में बीते मानसून में पानी की आंशिक आवक रही वहीं 15 बांध ही मानसून के दौरान ओवरफ्लो हो सके हैं।
| क्षमता | संख्या | खाली | जानकारी प्राप्त नहीं | आंशिक रूप से भरे | पूर्ण रूप से भरे |
|---|---|---|---|---|---|
| 4.25 एमक्यूएम से अधिक | 285 | 90 | 0 | 182 | 13 |
| 4.25 एमक्यूएम से कम | 407 | 226 | 0 | 166 | 15 |
| कुल | 692 | 316 | 0 | 348 | 28 |
राज्य के जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में जून 2024 में छोटे बड़े बांधों में कुल 32.26% वाटर स्टोरेज रहा। जबकि 2025 में जल संग्रहण का आंकड़ा बढ़कर 43.64% दर्ज किया गया। वहीं इस साल प्रदेश में मानसून फिर से अच्छा रहने के संकेत हैं जिससे इस बार भी मौसम विज्ञानियों ने बांधों में वर्षा जल की बंपर आवक होने की उम्मीद जताई है।
| विवरण | कुल क्षमता (एमक्यूएम) | वर्तमान क्षमता (एमक्यूएम) | प्रतिशत (%) |
|---|---|---|---|
| राजस्थान के 22 प्रमुख बांधों की क्षमता | 8104.994 | 5249.616 | 64.77% |
| 4.25 एमक्यूएम से अधिक क्षमता वाले 263 मध्यम एवं छोटे बांधों की क्षमता | 4007.722 | 1062.381 | 26.51% |
| 4.25 एमक्यूएम से कम क्षमता वाले 407 बांधों की क्षमता | 822.034 | 121.654 | 14.80% |
| राज्य के बांधों की कुल क्षमता (27/06/2025) | 12934.751 | 6433.651 | 49.74% |
| राज्य के बांधों की स्थिति (27/06/2024) | 12934.751 | 4172.616 | 32.26% |
| राज्य के बांधों की स्थिति (15/06/2025) | 12934.751 | 5645.274 | 43.64% |