जयपुर

Govt Gobs: लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए 9.34 लाख से अधिक अभ्यर्थी मैदान में, 9 और 10 मई को होगी परीक्षा

Lab Assistant Vacancy: बोर्ड के अनुसार पोस्ट वाइज आंकड़ों में ज्योग्राफी विषय के लिए 4,00,967 तथा साइंस विषय के लिए 5,33,768 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इससे साफ है कि युवा सरकारी नौकरी को लेकर काफी गंभीर हैं और इस अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहते।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
Photo AI

Rajasthan Lab Assistant: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इस भर्ती के लिए राज्यभर से कुल 9,34,735 आवेदन फॉर्म भरे गए हैं, जो हाल के वर्षों में सबसे अधिक माने जा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से प्रतियोगिता बेहद कड़ी होने वाली है।

बोर्ड के अनुसार पोस्ट वाइज आंकड़ों में ज्योग्राफी विषय के लिए 4,00,967 तथा साइंस विषय के लिए 5,33,768 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इससे साफ है कि युवा सरकारी नौकरी को लेकर काफी गंभीर हैं और इस अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहते।

ये भी पढ़ें

Govt Job: राजस्थान हाई कोर्ट में होगी ड्राइवर भर्ती, 26 अप्रेल को दो शहरों में होगी परीक्षा

यह भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर बोर्ड ने केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, समय सारिणी और अन्य अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से चयन के लिए मेहनत और रणनीतिक तैयारी बेहद जरूरी होगी।

ये भी पढ़ें

Exam Calendar: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया अप्रेल-मई-जून में होने वाली आगामी परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर

Updated on:
26 Feb 2026 10:08 am
Published on:
26 Feb 2026 09:57 am
Also Read
View All

अगली खबर