25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exam Calendar: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया अप्रेल-मई-जून में होने वाली आगामी परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने वर्ष 2025–26 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर आगामी भर्तियों की संभावित तिथियां घोषित कर दी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 25, 2026

RSSB Exam new Rule

RSSB परीक्षा में युवाओं को मिली सहूलियत (फोटो-पत्रिका)

CET Exam: जयपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने वर्ष 2025–26 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर आगामी भर्तियों की संभावित तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न सीधी भर्ती परीक्षाएं CET और Non-CET श्रेणी में आयोजित की जाएंगी। इससे अभ्यर्थियों को तैयारी की स्पष्ट रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

📋 प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम

क्र.परीक्षा का नामश्रेणीतिथि
1कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षाNon CET18 अप्रैल 2026
2प्रयोगशाला सहायक (भूगोल)Non CET09 मई 2026
3प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान)Non CET10 मई 2026
4महिला पर्यवेक्षक भर्तीCET (Graduation)18 जून 2026
5वनपाल भर्ती परीक्षाCET (Sr. Sec.)28 जून 2026


कृषि पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक, महिला पर्यवेक्षक और वनपाल जैसे पदों के लिए परीक्षाओं का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in
पर अपडेट देखते रहें, क्योंकि तिथियों में आवश्यकतानुसार बदलाव संभव है।