
Polo Tournament: जयपुर। गुलाबी नगरी में इन दिनों खेल प्रेमियों के लिए खास उत्साह का माहौल है। ऐतिहासिक राजस्थान पोलो क्लब में चल रहे जयपुर पोलो सीजन 2026 के अंतर्गत बुधवार से राजस्थान टूरिज्म पोलो कप (06 गोल्स) की शुरुआत हो रही है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 1 मार्च तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश के पोलो खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
टूर्नामेंट में चार प्रमुख टीमें आरपीसी, वी पोलो, जयपुर और सैंटे मेस्मे खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। जयपुर टीम की कमान पद्मनाभ सिंह संभाल रहे हैं, जो प्लस 4 हैंडीकैप के साथ मैदान में उतरेंगे। उनके साथ लांस वॉटसन और प्रताप सिंह कानोता जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आरपीसी और वी पोलो के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे दिन जयपुर और सैंटे मेस्मे की टीमें भिड़ेंगी। शुक्रवार को क्रॉस सेमीफाइनल मुकाबले होंगे, जिससे फाइनल की राह तय होगी। 28 फरवरी को पूर्व राजमाता पद्मिनी देवी इंटरनेशनल शील्ड मैच भी मुख्य आकर्षण रहेगा।
अंपायरिंग की जिम्मेदारी जेसन डिक्सन और हॉवर्ड स्मिथ संभालेंगे। इस आयोजन से जयपुर में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Updated on:
25 Feb 2026 02:24 pm
Published on:
25 Feb 2026 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
