23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Night Market: राजस्थान के इन 4 बड़े शहरों में 24 घंटे खुलेंगे बाजार, व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

Employment Opportunities: जयपुर समेत बड़े शहरों में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा। लाइसेंस प्रक्रिया सरल, सिंगल विंडो सिस्टम से कारोबार आसान।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 23, 2026

Tourism Growth: जयपुर। प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार 24 घंटे बाजार खोलने की तैयारी में जुट गई है। इस नई व्यवस्था से जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जैसे बड़े शहरों में कारोबार को बड़ा बूस्ट मिलने की उम्मीद है। सरकार का उद्देश्य ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ के तहत व्यापारियों को सरल और पारदर्शी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

हाल ही में हुई बैठक में मुख्य सचिव सी. श्रीनिवास ने संकेत दिए कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, डीम्ड लाइसेंसिंग और आजीवन पंजीकरण जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। कम जोखिम वाली श्रेणियों में फील्ड निरीक्षण की अनिवार्यता खत्म कर स्व-प्रमाणन के आधार पर बिजली कनेक्शन जारी करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

व्यापारिक संगठनों का मानना है कि देर रात तक बाजार खुलने से ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन व सेवा क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा। डिजिटल अनुमतियों और समयबद्ध स्वीकृतियों से कारोबार शुरू करना और चलाना पहले से ज्यादा आसान हो सकेगा।