जयपुर

मुंबई के कई इलाकों में देर रात गंध वाली गैस फैलने से सनसनी

बीएमसी: देर रात कई लोगों ने कंट्रोल रूम में किया फोन

1 minute read
Jun 07, 2020
मुंबई के कई इलाकों में देर रात गंध वाली गैस फैलने से सनसनी
मुंबई के कई इलाकों में देर रात गंध वाली गैस फैलने से सनसनी

मुंबई. मायानगरी मुंबई के उपनगरों में शनिवार देर रात से अजीब गंध वाली गैस फैलने से सनसनी फैल गई। देर रात कई लोगों ने महानगर पालिका निगम के कंट्रोल रूम की गैस फैलने की शिकायत की। सबसे पहले यह खबर मिली कि इंदिरा अपार्टमेंट गोवंडी ईस्ट के पास स्थित यूएस विटामिन कंपनी से गैस लीक हो रही है।
इसके तुरंत बाद फायरबिग्रेड ने चेंबूर, गोवंडी, विक्रोली, पवई, घाटकोपर आदि जगहों पर जांच की। इसके बाद घाटकोपर के पंतनगर में गैस लीक होने की खबर मिली। जांच में किसी भी जगह पर गैस लीक की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने गैस लीकेज को लेकर देर रात ट्वीट कर लोगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। अग्निशमन दल शिकायत प्राप्त क्षेत्रों में पहुंच गया है। सभी लोग घर के अंदर ही रह खिड़कियां बंद रखें।
पाइपलाइन में कोई डैमेज नहीं मिला : महानगर गैस लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के कई इलाकों से रात को गैस लीक की शिकायतें मिलीं। आपात टीम ने उन इलाकों की पाइपलाइन सिस्टम को चेक किया लेकिन कोई डैमेज या लीकेज नहीं मिला।
अब तक 2.50 लाख संक्रमित
नई दिल्ली. देश में कोरोना के अब तक कुल दो लाख 50 हजार से अधिक केस और 6975 मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने दो लाख 46 हजार 628 पॉजिटिव और 6929 मौत की ही पुष्टि की है। महाराष्ट्र में कुल 2562 संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 33 की मौत की रविवार को पुष्टि की गई।
मास्क नहीं लगाया आइजी का चालान
कानपुर. मास्क न लगाने के चलते आइजी का चालान कट गया। जानकारी के अनुसार, हॉटस्पॉट जोन में शुक्रवार को कानपुर आइजी मोहित अग्रवाल निरीक्षण करने पहुंचे। कार से उतरने के दौरान वे मास्क लगाना भूल गए। गलती का एहसास होने पर उन्होंने खुद सौ रुपए का जुर्माना भरा।

Published on:
07 Jun 2020 10:11 pm