जयपुर

Patwari Recruitment Exam: 6.76 लाख अभ्यर्थी देंगे पटवारी परीक्षा, कड़ा, कृपाण, पगड़ी और मंगलसूत्र की रहेगी छूट

Patwari Recruitment Exam: राजस्थान के 38 जिलों में 17 अगस्त को पटवारी भर्ती परीक्षा होनी है। इसको लेकर RSSB ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार छात्र कड़ा, कृपाण, पगड़ी और मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
less than 1 minute read
Aug 15, 2025
Patwari Recruitment Exam
पटवारी भर्ती परीक्षा (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से प्रदेश में 17 अगस्त को 1030 केन्द्रों पर पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में 6.76 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। जयपुर में दो पालियों में 1.33 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। चयन बोर्ड की यह बड़ी परीक्षा होगी, जो एक ही दिन में पूरी करवाई जाएगी।

पटवारी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी कड़ा, कृपाण, पगड़ी और मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा दे सकेंगे। बोर्ड ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य के 38 जिलों में परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि पहली पाली में 33,8060 और दूसरी पारी में 33,79,49 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जयपुर में 176 केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा।

RSSB की तरफ से जारी दिशा-निर्देश

  • भविष्य में होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थी कड़ा, कृपाण, पगड़ी और मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को तीन स्तर की जांच से गुजरना होगा।
  • अगर कोई अभ्यर्थी संदिग्ध मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थियों विशेष जांच करवाई जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र में एंट्री के दौरान उनकी जांच की जाएगी। अगर किसी अभ्यर्थी ने ब्लूटूथ डिवाइस या कुछ और छुपाया। उसे एंट्री नहीं दी जाएगी।

मेटल की संदिग्ध वस्तु के साथ एंट्री नहीं

आलोक राज ने कहा कि इसके साथ ही अभ्यर्थियों के कपड़ों में लगे जिप और बटन में भी यह फैसला लागू रहेगा। अगर कोई अभ्यर्थी मेटल की कोई वस्तु पहनकर परीक्षा देने पहुंचेगा। मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान कपड़े खोलकर जांच करवाई जाएगी। मेटल की संदिग्ध वस्तु के साथ उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी।

Updated on:
15 Aug 2025 09:16 am
Published on:
15 Aug 2025 09:16 am