
Rajasthan Patwari Recruitment: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम 20 फरवरी 2025 को जारी विज्ञप्ति के क्रम में घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी नई सूचना के अनुसार यह परीक्षा 17 अगस्त 2025 (रविवार) को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,705 पटवारी पदों पर नियुक्ति होनी है
प्रथम पारी (सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक)
द्वितीय पारी (दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक)
| क्रमांक | दिशा-निर्देश |
|---|---|
| 1 | अभ्यर्थी सुनिश्चित करें कि वे पात्रता व शैक्षणिक योग्यता की शर्तें पूरी करते हैं। |
| 2 | पहचान पत्र में यदि फोटो 3 वर्ष या उससे पुरानी है, तो उसे अपडेट करवा लें, ताकि प्रवेश में कोई कठिनाई न हो। |
| 3 | हर प्रश्न के साथ 5 विकल्प (A, B, C, D और E) होंगे, जिनमें E "अन्यथा" के लिए होगा। |
| 4 | OMR शीट पर नीले बॉल पेन से केवल एक सही विकल्प को गहरा करना अनिवार्य होगा। उत्तर न देने पर ‘E’ को गहरा करें। |
| 5 | यदि कोई भी गोला गहरा नहीं किया गया तो उस प्रश्न के अंक का 1/3 हिस्सा काटा जाएगा। |
| 6 | यदि 10% से अधिक प्रश्नों में कोई विकल्प गहरा नहीं किया गया, तो अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। |
| 7 | परीक्षा के अंत में 10 मिनट का अतिरिक्त समय यह जांचने के लिए दिया जाएगा कि सभी प्रश्नों के लिए गोला भरा गया है या नहीं। |
| 8 | प्रवेश पत्र केवल बोर्ड की वेबसाइट से ही डाउनलोड किए जा सकेंगे, डाक से नहीं भेजे जाएंगे। |
| 9 | सोशल मीडिया की भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें, केवल बोर्ड की वेबसाइट या प्रमुख अखबारों की सूचना ही मान्य होगी। |
| 10 | ड्रेस कोड से संबंधित निर्देश समय-समय पर वेबसाइट पर अपलोड किए जाते हैं, इनका पालन करना अनिवार्य है। |
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 6,78,639 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले यह संख्या 6,43,639 थी, लेकिन हाल ही में आवेदन प्रक्रिया के रीओपन होने के बाद 35,000 नए आवेदन और जुड़ गए हैं। वहीं, बोर्ड ने हाल ही में उन अभ्यर्थियों को आवेदन वापसी का विकल्प भी दिया था, जो परीक्षा नहीं देना चाहते या पात्र नहीं हैं। इस पहल के बाद अब तक 2,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन वापस ले लिए हैं।
इस परीक्षा का आयोजन आगामी 17 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। यह परीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,705 पटवारी पदों पर नियुक्ति होनी है। ऐसे में हर एक पद के लिए औसतन 183 अभ्यर्थी मैदान में होंगे, जिससे परीक्षा की गंभीरता और प्रतिस्पर्धा का स्तर स्वत: ही स्पष्ट हो जाता है।