Rajasthan Patwari Exam 2025: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 6,78,639 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले यह संख्या 6,43,639 थी, लेकिन हाल ही में आवेदन प्रक्रिया के रीओपन होने के बाद 35,000 नए आवेदन और जुड़ गए हैं। वहीं, बोर्ड ने हाल ही में उन अभ्यर्थियों को आवेदन वापसी का विकल्प भी दिया था, जो परीक्षा नहीं देना चाहते या पात्र नहीं हैं। इस पहल के बाद अब तक 2,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन वापस ले लिए हैं।