Rainfall Warning: राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 से 15 जुलाई तक राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट खासकर कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और जोधपुर संभाग के जिलों के लिए है, जहां अगले तीन दिनों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।