26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान में आज 37 उप जिला प्रमुखों का चुनाव, क्या फिर क्रॉस वोटिंग से पलटेगी बाजी? जानें कहां किसका पलड़ा भारी

राजस्थान में आज 37 उप जिला प्रमुखों का चुनाव, क्या फिर क्रॉस वोटिंग से पलटेगी बाजी? जानें कहां किसका पलड़ा भारी

Rajasthan Up Zila Pramukh Election: राजस्थान की 37 जिला परिषदों में आज उप जिला प्रमुख का चुनाव होगा। जिला प्रमुख चुनाव में उलटफेर के बाद सियासी जोड़-तोड़ तेज है। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद नतीजे आएंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 26 Nov 2026, 9:46 AM IST

Rajasthan Up Zila Pramukh Election 2026

Rajasthan Up Zila Pramukh Election 2026 (Photo-AI)

Rajasthan Up Zila Pramukh Election 2026: राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव के चौंकाने वाले नतीजों के बाद अब उप जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी मुकाबला शुरू हो गया है। प्रदेश की 37 जिला परिषदों में आज यानी गुरुवार (26 नवंबर) को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा। सुबह 10 बजे निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी और शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे। जिला प्रमुख चुनाव में कई जगह क्रॉस वोटिंग से बहुमत का गणित बिगड़ने के बाद भाजपा, कांग्रेस, बीएपी और आरएलपी की निगाहें आज के चुनाव पर टिकी हैं।

बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने 24 जिलों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 10 जिलों में सफलता मिली। वहीं, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने दो और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने एक जिले में जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की।

क्या आज भी देखने को मिलेगी क्रॉस वोटिंग?

जिला प्रमुख चुनाव में कहीं बहुमत होने के बावजूद पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा तो कहीं दूसरे दलों के समर्थन और क्रॉस वोटिंग ने पूरा सियासी गणित बदल दिया। बालोतरा, ब्यावर, प्रतापगढ़ और उदयपुर जैसे जिलों में बदले राजनीतिक समीकरणों के बाद उप जिला प्रमुख चुनाव भी दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक दलों के सामने अपने निर्वाचित सदस्यों को एकजुट रखने की चुनौती है।

उप जिला प्रमुख चुनाव का पूरा शेड्यूल

निर्वाचन प्रक्रियासमय
जिला परिषद की बैठकसुबह 10 बजे
नामांकन दाखिल करने का समयसुबह 11 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांचसुबह 11:30 बजे से
नाम वापसीदोपहर 1 बजे तक
प्रत्याशियों की सूची और चुनाव चिह्न आवंटननाम वापसी के बाद
मतदान (जरूरत पड़ने पर)दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक
मतगणना और परिणाममतदान समाप्ति के तुरंत बाद

सीकर में कांग्रेस ने खेला दलित चेहरे पर दांव

सीकर में कांग्रेस ने रमेश बेरवाल को उप जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को कांग्रेस की सुनीता गठाला 33 वोट हासिल कर जिला प्रमुख बनी थीं। अब रमेश बेरवाल को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है।

डूंगरपुर में कांग्रेस के हाथ में सियासी गणित

डूंगरपुर जिला परिषद की 37 सीटों में से भाजपा और बीएपी के पास 14-14 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के पास नौ सदस्य हैं। ऐसे में उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का रुख अहम रहेगा। बुधवार को यहां बीएपी के अनुतोष रोत जिला प्रमुख चुने गए थे।

जैसलमेर में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना

जैसलमेर जिला परिषद की 21 सीटों में से कांग्रेस के पास 20 और भाजपा के पास महज एक सीट है। ऐसे में यहां उप जिला प्रमुख के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। वहीं, झुंझुनूं में भी कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस का पलड़ा भारी

राजसमंद जिला परिषद की 29 सीटों में से कांग्रेस के पास 17 और भाजपा के पास 12 सीटें हैं। वहीं, चित्तौड़गढ़ की 35 सीटों में से 28 पर कांग्रेस का कब्जा है। चित्तौड़गढ़ में उप जिला प्रमुख पद के लिए रामेश्वर धाकड़ का नाम चर्चा में है।

इन जिलों में क्या है सीटों का गणित?

जिलाकांग्रेसभाजपाबीएपीनिर्दलीय
राजसमंद171200
झुंझुनूं291101
जैसलमेर20100
डूंगरपुर914140
चित्तौड़गढ़28———

राजस्थान में कहां, कौन बना जिला प्रमुख? देखें पूरी लिस्ट

जिलाजिला प्रमुखपार्टी
अलवरअनिता मीणाकांग्रेस
बाड़मेरगफूर अहमदकांग्रेस
ब्यावरममता गुर्जरकांग्रेस
भरतपुररेनू बालाकांग्रेस
भीलवाड़ाकैलाश चंद मीणाकांग्रेस
बीकानेरनिकिता डूडीकांग्रेस
बूंदीहंसा गुर्जरकांग्रेस
चित्तौड़गढ़रतनी देवीकांग्रेस
दौसाबीना बैरवाकांग्रेस
धौलपुरअनीशा सिंहकांग्रेस
हनुमानगढ़रेणु जांगूकांग्रेस
जयपुरयशवरी शूराकांग्रेस
जैसलमेरसंतोष कुमारीकांग्रेस
जालोरआसू रामकांग्रेस
झुंझुनूंकोमल भंवरियाकांग्रेस
जोधपुरप्रमिला चौधरीकांग्रेस
कोटपूतली-बहरोड़रामनिवास यादवकांग्रेस
फलौदीयशवंत कंवरकांग्रेस
राजसमंदसुंदर देवी कीरकांग्रेस
सवाईमाधोपुरआशा देवी बैरवाकांग्रेस
सीकरसुनीता गठालाकांग्रेस
सिरोहीगुमान सिंह देवड़ाकांग्रेस
टोंकअलका बैरवाकांग्रेस
सलूम्बरपुष्पा देवीकांग्रेस
अजमेरपूजा भंसालीभाजपा
बालोतरासुशीला भीलभाजपा
चूरूकनिका सिंह राठौड़भाजपा
डीगरेनू सिंहभाजपा
झालावाड़वर्षा झालाभाजपा
खैरथल-तिजाराइंद्रजीत यादवभाजपा
पालीसीता देवी बावरीभाजपा
प्रतापगढ़हकरी देवीभाजपा
उदयपुरहिम्मत सिंह झालाभाजपा
डीडवाना-कुचामनबुद्धारामभाजपा
बांसवाड़ारीना रावतबीएपी
डूंगरपुरअनुतोष रोतबीएपी
नागौरपांचारामआरएलपी

शाम तक साफ होगी सियासी तस्वीर

जिन जिला परिषदों में एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहेंगे, वहां दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक गुप्त मतदान कराया जाएगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि जिला प्रमुख चुनाव में बाजी मारने वाले दल उप जिला प्रमुख की कुर्सी भी हासिल कर पाते हैं या फिर क्रॉस वोटिंग से एक बार फिर सियासी तस्वीर बदलती है।