26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे: बहुमत वाले देखते रह गए, तो कहीं हनुमान बेनीवाल की RLP में क्रॉस वोटिंग ने BJP को जिताया

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे: बहुमत वाले देखते रह गए, तो कहीं हनुमान बेनीवाल की RLP में क्रॉस वोटिंग ने BJP को जिताया

Rajasthan Zila Pramukh: राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने बहुमत का गणित पलट दिया। बालोतरा जिले में RLP की क्रॉस वोटिंग और प्रतापगढ़ जिले में BAP के समर्थन से भाजपा जीती, जबकि ब्यावर में बहुमत के बावजूद भाजपा हार गई।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 26 Nov 2026, 9:25 AM IST

Rajasthan Zila Pramukh Result 2026

अलवर: सेंधमारी और क्रॉस वोटिंग के बीच कांग्रेस के लिए अलवर सेफ हाउस रहा, टीकाराम जूली और जितेंद्र सिंह ने सदस्यों को एकजुट रखा (पत्रिका फोटो)

Rajasthan Zila Pramukh Result 2026: राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव ने सियासी दलों के बहुमत के गणित को पलटकर रख दिया। कहीं सदस्यों की संख्या में आगे रहने के बावजूद पार्टियां जिला प्रमुख की कुर्सी पाने से वंचित रह गईं तो कहीं बहुमत का आंकड़ा नहीं होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग से कुर्सी हथिया ली। प्रतापगढ़ जिले में बीएपी ने भाजपा को समर्थन देकर जिताया तो उदयपुर जिले में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग के संकेत मिले।

ब्यावर में भीतरघात

ब्यावर में भाजपा बहुमत के बावजूद जिला प्रमुख नहीं बना सकी। कांग्रेस की ममता गुर्जर ने एक वोट से जीत दर्ज की। यहां भाजपा में भीतरघात पार्टी पर भारी पड़ा। दूसरी ओर, बांसवाड़ा में भाजपा के समर्थन से बीएपी और प्रतापगढ़ में बीएपी के समर्थन से भाजपा ने जिला प्रमुख बनाया। डूंगरपुर में कांग्रेस मतदान से दूर रही और बराबर वोट मिलने के बाद लॉटरी से बीएपी को जीत मिली। आरएलपी नागौर तक सीमित रही।

बालोतरा में क्रॉस वोटिंग

भाजपा की सुशीला देवी कांग्रेस के फुलाराम को एक वोट से हराकर जिला प्रमुख बन गईं। सुशीला देवी को 16 और कांग्रेस प्रत्याशी को 15 वोट मिले। जिला परिषद की 31 सीटों में कांग्रेस और भाजपा के 12-12 तथा आरएलपी के सात सदस्य थे। आरएलपी निर्णायक भूमिका में थी। उसके सात सदस्यों में क्रॉस वोटिंग हुई। तीन वोट कांग्रेस और चार भाजपा के पक्ष में पड़े। इसी से भाजपा ने जीत दर्ज की। जिले को भाजपा की पहली जिला प्रमुख मिलीं।

अलवर में सेफ हाउस रहा

सेंधमारी और क्रॉस वोटिंग के बीच कांग्रेस के लिए अलवर सेफ हाउस रहा। टीकाराम जूली और जितेंद्र सिंह ने सदस्यों को एकजुट रखा।

प्रतापगढ़ में भाजपा जीती

भाजपा ने बीएपी के समर्थन से जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा किया। जिला परिषद की 25 सीटों में कांग्रेस के 11, भाजपा के सात और बीएपी के सात सदस्य निर्वाचित हुए थे। बीएपी के समर्थन से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। बीएपी प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। मतदान के दौरान भाजपा और बीएपी के सदस्य एक साथ पहुंचे तो कांग्रेस ने आपत्ति जताई। कांग्रेस के एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग भी सामने आई।

उदयपुर में कांग्रेस में सेंधमारी

भाजपा के हिम्मत सिंह झाला कांग्रेस के लाल सिंह को सात वोटों से हराकर जिला प्रमुख बने। जिला परिषद की 47 सीटों में भाजपा के 24, कांग्रेस के 22 और बीएपी का एक सदस्य था। बीएपी सदस्य के कांग्रेस को समर्थन देने के दावे के बाद कांग्रेस के पक्ष में 23 वोट माने जा रहे थे, लेकिन उसे केवल 20 वोट मिले। भाजपा को अपने 24 सदस्यों के अलावा तीन अतिरिक्त वोट मिले। इससे कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग के संकेत मिले।

बीकानेर में भाजपा ने मैदान छोड़ा

कांग्रेस की निकिता डूडी ने पार्टी की बागी निर्दलीय प्रत्याशी सरिता चौहान को पांच वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी धापू कंवर और निर्दलीय प्रत्याशी संतोष ने नामांकन वापस ले लिया, जिससे मुकाबला कांग्रेस और बागी प्रत्याशी के बीच रह गया। निकिता दिवंगत पूर्व सांसद एवं विधायक रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू हैं।

पाली में भाजपा ने नई प्रत्याशी उतारी

भाजपा की सीता देवी बावरी कांग्रेस की निरमा चौहान को पांच वोटों से हराकर जिला प्रमुख बनीं। सीता देवी के नाम का सिंबल जमा कराने पर जिला प्रमुख पद के दूसरे दावेदार चौथाराम नाराज हो गए। उन्होंने भाजपा नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। बाद में समझाइश कर उन्हें मनाया गया।