25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Pali / Pali Zila Pramukh: कल तक खेतों में करती थीं मजदूरी, अब ‘गांव की सरकार’ चलाएंगी सीता देवी बावरी, जानें इनकी कहानी

Pali Zila Pramukh: कल तक खेतों में करती थीं मजदूरी, अब ‘गांव की सरकार’ चलाएंगी सीता देवी बावरी, जानें इनकी कहानी

Pali Zila Pramukh: पाली में खेतों में मजदूरी करने वाली 32 साल की सीता देवी बावरी जिला प्रमुख बन गई हैं। तीन बच्चों की मां सीता देवी ने कांग्रेस की निरमा चौहान को पांच वोटों से हराया। भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 25 Nov 2026, 7:45 PM IST

Pali Zila Pramukh Sita Devi Bawari

Pali Zila Pramukh Sita Devi Bawari (Patrika Photo)

Pali Zila Pramukh Election Result 2026: पाली जिले में लोकतंत्र की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। कल तक पति के साथ खेतों में मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाली 32 साल की सीता देवी बावरी अब जिले की सरकार की मुखिया बन गई हैं। इंदिरा आवास योजना के तहत बने छोटे से मकान में रहने वाली सीता देवी अब ग्रामीण विकास से जुड़े अहम फैसले लेंगी। भाजपा की सीता देवी ने कांग्रेस की निरमा चौहान को पांच वोटों से हराकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया है।

पति के साथ मजदूरी कर चलाती थीं परिवार

पाली जिले के हिंगोला खुर्द गांव की रहने वाली सीता देवी बावरी तीन बच्चों की मां हैं। उनके पति खेताराम भी मजदूरी करते हैं। पति-पत्नी दोनों मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। सीता देवी की शैक्षणिक योग्यता महज साक्षर है। परिवार इंदिरा आवास योजना के तहत बने मकान में रहता है। एक साधारण मजदूर परिवार से निकलकर जिला प्रमुख की कुर्सी तक पहुंचने वाली सीता देवी की कहानी बेहद खास है।

कल तक खेतों में मजदूरी, अब लेंगी विकास के फैसले

कल तक जिन ग्रामीण इलाकों में सीता देवी खेतों में मजदूरी करने जाती थीं, अब उन्हीं इलाकों के विकास की योजनाओं और समस्याओं से जुड़े फैसलों में उनकी अहम भूमिका होगी। मजदूरी से जिला प्रमुख की कुर्सी तक का उनका सफर ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी है।

पांच वोटों से जीतीं सीता देवी

बुधवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीता देवी बावरी को 19 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार निरमा चौहान को 14 वोट मिले। सीता देवी ने पांच वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भाजपा ने पाली जिला परिषद में अपना कब्जा बरकरार रखा है।

पाली में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक

पाली जिला प्रमुख पद पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। इससे पहले वर्ष 2015 में पेमाराम सीरवी और वर्ष 2020 में रश्मि सिंह रोहट भाजपा के टिकट पर जिला प्रमुख निर्वाचित हुए थे। अब सीता देवी बावरी ने भाजपा की जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।

दो महीने की बेटी को गोद में लेकर वोट देने पहुंचीं निरमा

जिला प्रमुख चुनाव के दौरान भाजपा के गुदड़ राम सबसे पहले मतदान करने पहुंचे। वहीं, कांग्रेस के सभी 14 सदस्य एकजुट होकर मतदान करने पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी निरमा चौहान अपनी दो महीने की बेटी जीनल को गोद में लेकर वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बेटी अभी बहुत छोटी है, इसलिए उसे घर पर छोड़कर नहीं आ सकतीं।

टिकट नहीं मिलने पर भाजपा में दिखी नाराजगी

जिला प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर भाजपा सदस्य चौथाराम ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। भाजपा नेता उन्हें समझाने के लिए सांसद सेवा केंद्र के अंदर ले गए। इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पाली विधायक भीमराज भाटी ने भाजपा नेताओं पर सरकारी कार्यालय में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया।

ऐसा रहा पाली जिला परिषद का सियासी गणित

राजनीतिक दलजिला परिषद सीटेंजिला प्रमुख चुनाव में मिले वोट
भाजपा1919
कांग्रेस1414
कुल3333

पाली जिला परिषद की 33 सीटों में बहुमत के लिए 17 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। भाजपा के पास पहले से ही 19 सदस्य थे। टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के बावजूद भाजपा अपने सभी सदस्यों के वोट हासिल करने में कामयाब रही।