25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Pali / Pali Zila Pramukh Election 2026: BJP नेता चौथाराम की बगावत ने रोचक किया मुकाबला, भाजपा की सीता देवी और कांग्रेस की निरमा हैं आमने-सामने

Pali Zila Pramukh Election 2026: BJP नेता चौथाराम की बगावत ने रोचक किया मुकाबला, भाजपा की सीता देवी और कांग्रेस की निरमा हैं आमने-सामने

पाली जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की सीता देवी और कांग्रेस की निरमा चौहान के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रसे की निरमा 2 महीने की बेटी संग वोट डालने पहुंचीं, उधर टिकट कटने पर भाजपा में बगावत से सियासत गरमा गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 25 Nov 2026, 4:11 PM IST

pali jila pramukh election

निरमा चौहान और सुनीता देवी

पाली. पाली जिला परिषद के नए प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला परिषद सभागार में कांग्रेस और भाजपा के जिला परिषद सदस्य वोट डालने पहुंच चुके हैं और कुछ ही देर में नतीजे सामने आ जाएंगे। इस बार मुकाबले में भाजपा ने सीता देवी बावरी को मैदान में उतारा है और कांग्रेस ने निरमा चौहान पर दांव खेला है।

सबसे पहले वोट डालने पहुंचे BJP के गुदड राम

मतदान की शुरुआत में भाजपा के प्रमुख दावेदारों में शामिल रहे गुदड राम सबसे पहले वोट डालने जिला परिषद पहुंचे। वहीं, कांग्रेस खेमे के सभी 14 सदस्य एकजुट होकर मतदान करने पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी निरमा चौहान अपनी 2 महीने की नन्ही बेटी जीनल को गोद में लेकर वोट डालने पहुंचीं, जो चर्चा का विषय बनी रहीं। उन्होंने कहा कि बेटी बहुत छोटी है, इसलिए वे उसे घर पर छोड़कर नहीं आ सकतीं।

टिकट कटने पर भाजपा में बगावत के सुर

बहुमत होने के बावजूद भाजपा में टिकट वितरण को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आई है। पार्टी से प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर भाजपा सदस्य चौथाराम ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की और कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। मामला बढ़ता देख भाजपा नेता चौथाराम को समझाने के लिए सांसद सेवा केंद्र के अंदर ले गए। इसी दौरान बाहर कांग्रेस के नेता पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पाली विधायक भीमराज भाटी ने आरोप लगाया कि हम अंदर जाने के लिए दरवाजे खटखटाते रहे, लेकिन भाजपा नेता एक सार्वजनिक सरकारी कार्यालय के अंदर बैठकर पार्टी की राजनीतिक गतिविधियां चलाते रहे।

क्या है पाली जिला परिषद का सियासी गणित?

पाली जिला परिषद की कुल 33 सीटों में से भाजपा ने 19 (18 सीटों पर जीत और 1 निर्विरोध) तथा कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिला प्रमुख बनने के लिए 17 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। आंकड़ों के लिहाज से भाजपा के पास बहुमत से दो सीटें अधिक हैं, जबकि कांग्रेस को जीत के लिए 3 अतिरिक्त वोटों (क्रॉस-वोटिंग) की जरूरत है। ऐसे में भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, लेकिन चौथाराम की नाराजगी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

खबर अपडेट की जा रही है...