25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Pali / बूंदी में जिला प्रमुख के लिए वोटिंग शुरू, कांग्रेस की हंसा गुर्जर और BJP के मनीष सैनी में मुकाबला; जानें बहुमत का गणित

बूंदी में जिला प्रमुख के लिए वोटिंग शुरू, कांग्रेस की हंसा गुर्जर और BJP के मनीष सैनी में मुकाबला; जानें बहुमत का गणित

बूंदी में जिला प्रमुख पद के लिए मतदान शुरू हो गया है। कांग्रेस से हंसा गुर्जर और भाजपा से पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी मैदान में हैं। जिला परिषद की 27 में से 21 सीटें कांग्रेस के पास हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 25 Nov 2026, 4:11 PM IST

bundi zila pramukh election result 2026

कांग्रेस से हंसा गुर्जर और भाजपा से पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी (पत्रिका फोटो)

Bundi Zila Pramukh Election Result 2026: बूंदी जिला प्रमुख पद के लिए बुधवार को मतदान शुरू हो गया है। कांग्रेस की ओर से हंसा गुर्जर और भाजपा की ओर से पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी चुनाव मैदान में हैं। जिला परिषद में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत होने से उसकी जीत की संभावना प्रबल है।

जिला प्रमुख पद के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। दोपहर एक बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर तीन बजे मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

कांग्रेस और भाजपा ने इन्हें बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस की ओर से हंसा गुर्जर ने जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पीसीसी सचिव एवं बूंदी जिले के सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह झाला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर मीणा, हिंडोली विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना के निजी सहायक प्रहलाद यादव और पूर्व सरपंच ग्यारसीलाल गुर्जर सहित अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं, भाजपा की ओर से मनीष सैनी ने नामांकन दाखिल किया।

बहुमत से सात सीटें ज्यादा कांग्रेस के पास

बूंदी जिला परिषद की कुल 27 सीटों में से कांग्रेस ने 21 और भाजपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। जिला प्रमुख बनाने के लिए 14 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के पास बहुमत से सात सीटें अधिक हैं। ऐसे में कांग्रेस का पलड़ा भारी है।

गुर्जर समाज के चेहरे पर कांग्रेस ने खेला दांव

जिला प्रमुख पद के लिए गुर्जर और धाकड़ समाज के किसी सदस्य को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं थीं। जिला परिषद में ओबीसी वर्ग के विजेता सदस्यों की संख्या भी अधिक है। इन सबके बीच कांग्रेस ने हंसा गुर्जर को मैदान में उतारा है। अब सभी की निगाहें मतदान के बाद घोषित होने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।