जयपुर

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं

डॉलर के मुकाबले रुपए के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और वैश्विक बाजारों में क्रूड के दाम बढ़ाकर बोले जाने के कारण त्योहारी सीजन में लोगों को महंगे तेल से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
2 min read
Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं
Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं

Petrol Diesel Prices Today: डॉलर के मुकाबले रुपए के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और वैश्विक बाजारों में क्रूड के दाम बढ़ाकर बोले जाने के कारण त्योहारी सीजन में लोगों को महंगे तेल से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद भी लंबे समय से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर पड़े हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।



यह भी पढ़ें: दिवाली पर बढ़ी मिठास, नए गुड़ का श्रीगणेश, चीनी महंगी

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थीए वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए व डीजल के दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

Published on:
20 Oct 2022 08:27 am