जयपुर

PM मोदी 2 अप्रेल को आएंगे ‘राजस्थान’… जयपुर से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज, शाह का कल सीकर में रोड शो

Loksabha Election 2024 : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर अब प्रदेश में केन्द्रीय नेताओं के दौरों के कार्यक्रम बनने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अप्रेल को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2024, 9:20 AM IST
PM Modi
PM Modi

Loksabha Election 2024 : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर अब प्रदेश में केन्द्रीय नेताओं के दौरों के कार्यक्रम बनने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अप्रेल को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 31 मार्च और एक अप्रेल का राजस्थान दौरा बना है। उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पहले ही 6 अप्रेल का जयपुर दौरा तय हो चुका है।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2 अप्रेल को राजस्थान में पहली सभा जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हो सकती है। सभा कोटपूतली में कराने को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी तरह केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा भी रविवार और सोमवार का बना है। उनका दौरा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर बताया जा रहा है। इसमें वे चुनाव तैयारी को लेकर चर्चा करेंगे।

जयपुर में पांच लोकसभा क्षेत्रों की कोर कमेटियों की बैठक लेंगे। इन कोर कमेटियों में नागौर, दौसा, चूरू, झुंझुनूं, और करौली लोकसभा क्षेत्र शामिल है। संख्या और भी बढ़ सकती है। इसके बाद इसी दिन अमित शाह सीकर में रोड शो करेंगे । उनका एक अप्रेल को भी राजस्थान दौरा है। वे एक अप्रेल को जोधपुर में बैठक कर सकते हैं । उधर, कांग्रेस ने भी 6 अप्रेल को राजस्थान से चुनाव घोषणा पत्र जारी कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी के सभी बड़े केन्द्रीय नेता आ रहे हैं।

Updated on:
30 Mar 2024, 9:20 AM IST
Published on: