जयपुर

राजस्थान की धरा से देश को मिली रिफाईनरी की सौगात, जानें पीएम मोदी संबोधन की बड़ी बातें

PM Modi in Barmer Refinery Live Updates: देश की आधुनिकतम रिफाइनरी व पेट्रो केमिकल हब के कार्य की हुई शुरुआत, पचपदरा के पास सांभरा में बनेगी रिफाइनरी

2 min read
Jan 16, 2018

बाड़मेर।

LIVE UPDATES:

- राजस्थान के लोगों का 'खम्मा घणी' बोलकर शुरू किया अभिवादन
- मोदी ने बाड़मेर के महानायकों को किया याद, महापुरुषों की धरती को किया नमन
- स्वर्गीय मेजर दलतप सिंह शेखावत को किया याद किया, दिवंगत पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को भी किया याद
- पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल के जल्द स्वस्थ हाेने की कामना की।
- पत्थर जड़ने से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता: मोदी
- मोदी बोले- जब पत्थर जड़ेगा तो लोग पूछेंगे पत्थर तो लग गया काम शुरू करने की तारीख तो बताओ,काम शुरू होता है तो लोगों को विश्वास होता है
- मोदी बोले- जहां कांग्रेस जाएगी, वहां अकाल साथ-साथ जाता है, हमें राजस्थान को आगे लेकर जाना है,राजस्थान में अकाल और कांग्रेस जुड़वा भाई हैं
- यहसंकल्प सिद्धि का समय है और हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम पर फोकस करना चाहिए
- हम सब का दायित्व है कि जो सपने आज़ादी के दिवानों ने देखें थे वैसा हिन्दुस्तान हम 2022 तक उनके चरणों में समर्पित करें

- मोदी ने किया रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ

- पीएम मोदी पहुंचे सभा स्थल
- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राजस्थान सीएम मौजूद

- बाड़मेर के उत्तरलाई पहुंचे पीएम मोदी
- मोदी की रैली में जा रही पिकअप जीप पलटी 14 जने गम्भीर घायल
- 9 घायलों को रोहट हॉस्पिटल से किया जोधपुर रेफर
- 45 मिनट तक का रहेगा प्रधानमंत्री का संबोधन।
- दोपहर 1:30 बजे सभा समाप्ति के बाद रवानगी का है कार्यक्रम।

राजस्थान के लिए मंगलवार 16 जनवरी का दिन ऐतिहासिक बन जाएगा। बाड़मेर के पचपदरा कस्बे के पास सांभरा में देश की आधुनिक रिफाइनरी एवं पेट्रो केमिकल हब का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। लगभग 43 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली रिफाइनरी का काम चार वर्ष में पूर्ण करने का सरकार ने दावा किया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में सोनिया गांधी ने पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास किया था।

ये भी दावा
सरकारी दावा है कि 43000 करोड़ की यह रिफाइनरी चार साल में पूर्ण होगी। बीएस-6 मानक की रिफाइनरी देश में अत्याधुनिक होगी। अभी बाड़मेर- सांचौर तेल बेसिन से 1.75 लाख बैरल तेल का उत्पादन हो रहा है। रिफाइनरी के मद्देनजर 37 हजार करोड़ का अतिरिक्त निवेश कर प्रतिदिन 5 लाख बैरल तक पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। साथ ही बाड़मेर-जैसलमेर में तेल खोज भी पुन: शुरू हो रही है। रिफाइनरी के साथ यहां पेट्रो केमिकल हब बनाकर रिफाइनरी से निकलने वाले उत्पादों का बड़ा उद्योग क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

तीन लाख लोग जुटाने में जुटे
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तमाम तैयारियां केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देखरेख में पूर्ण कर ली गई है। यहां सभा में तीन लाख लोगों के पहुंचने को लेकर इंतजाम किए गए हंै। इसके लिए तीस हजार वाहनों की व्यवस्था की गई है। बाड़मेर सहित पूरे संभाग से भीड़ जुटाई जाने की तैयारी अंतिम चरण में है।

पश्चिमी सीमा सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पश्चिमी सीमा सील कर दी गई है। बॉर्डर पर बीएसएफ चाक चौबंद है। बाड़मेर से जोधपुर तक २०० किमी पर ५००० से अधिक पुलिसकर्मियों की चप्पे-चप्पे पर तैनातगी है। एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अधिकारी तमाम व्यवस्थाओं को संभाले है।

फैक्ट फाइल
- 43000 करोड़ से बनेगी रिफाइनरी
- 4 वर्ष में प्रथम चरण का कार्य होगा पूर्ण
- 9 लाख टन प्रतिवर्ष की होगी तेल परिशोधन की क्षमता
- 5 लाख बैरल बाड़मेरी तेल करेगी प्रतिदिन परिशोधित
- 37000 करोड़ से बढ़ेगा बाड़मेर में तेल खोज का कार्य
- 200 और तेल कुएं खोजने का रहेगा बाड़मेर में लक्ष्य

ये भी पढ़ें

बाड़मेर में आज विकास की नई इबारत लिखेंगे पीएम मोदी, आज से शुरू होगा रिफाइनरी का काम
Updated on:
16 Jan 2018 03:58 pm
Published on:
16 Jan 2018 10:38 am
Also Read
View All