जयपुर

Gangster आनंदपाल के नक्शे कदम पर चल रहा था कुख्यात बदमाश जीतू बन्ना, पुलिस पर पहले भी कर चुका है फायरिंग

Firing in Rajasthan : कुख्यात बदमाश Jeetu Banna पुलिस ( Rajasthan Police ) की गिरफ्त में आ गया है। करीब 6 महीनों से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। आरोपी जीतू के खिलाफ 30 से अधिक आपराधिक मुकदमें है। इनें Ajmer, Indore और Delhi में हत्या के मुकदमें है। जबकि Rajsamand, Udaipur, Jaipur सहित कई जिलों में हत्या के प्रयास, चोरी, हाइवे लूट, मादक पदार्थ, आर्म्स के मुकदमें दर्ज है। आरोपी दस से अधिक मामलों में वांटेड था। आरोपी सरगना Gangster Anandpal Singh की जैसे ही हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2019, 6:19 PM IST
Gangster jeetu Banna
Gangster jeetu Banna

जयपुर। मनी एक्सचेंज ( Money Exchange ) व्यवसायी मनीष मूलचंदानी हत्याकांड का मुख्य सरगना जितेंद्र उर्फ़ जीतू बन्ना ( Jeetu Banna ) पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। करीब 6 महीनों से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। लेकिन कुख्यात बदमाश जीतू बन्ना हर बार पुलिस ( Rajasthan Police ) को चकमा देने में कामयाब हो रहा था। वहीं देर शाम गिरोह के सरगना जितेन्द्रसिंह उर्फ जीतू बना को जयपुर के आसलपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पकड लिया है।

लगातार अपराध की घटनाओं को अंजाम देकर जीतू ने पिछले 2 सप्ताह से पुलिस की नाक में दम कर रखा था। हो आरोपी सरगना आनंदपाल गैंग की जैसे ही हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। वहीं, बुधवार को हुई एक पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो पुलिसकर्मियों के गोली लगी है।

पहले भी कर चुका है पुलिस पर फायरिंग
अजमेर में मनी एक्सचेंज हत्याकांड मामले में पुलिस की साइबर सेल व स्पेशल टीम ने 16 जुलाई को हत्या की वारदात का पर्दाफाश कर गिरोह के गुर्गे जोबनेर बोराज निवासी मोईनुद्दीन उर्फ मैनू, बोबास निवासी सीताराम जाट, सीकर दातारामगढ़ डांसरोली निवासी अर्जुनसिंह उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया था।

गुर्गो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुख्य सरगना जीतू समेत अन्य की तलाशी करते हुए राजसमंद आमेट क्षेत्र में आई। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान यहां जीतू बन्ना, शंकर बलाई, रणवीर सिंह उर्फ रणसा समेत 2 अन्य साथी पुलिस पर ताबड़तोड़ फायर करते हुए फरार हो गए।

एक सप्ताह में 2 बार फायरिंग की वारदात
बगरू में होटल पर फायरिंग जीतू बना व उसके गुर्गे बीते एक सप्ताह में फायरिंग की दो वारदात अंजाम दे चुके थे। गिरोह बगरू के होटल व्यवसायी पर रंगदारी का दबाव बना रखा था। बीते सोमवार रात को जीतू बना और उसके साथियों ने बगरू में होटल के बाहर पार्किंग में खड़ी तीन लग्जरी कार को आग लगाने के बाद फायर किया था।

कुख्यात बदमाश है जीतू बन्ना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जीतू के खिलाफ 30 से अधिक आपराधिक मुकदमें है। इनें अजमेर, इंदौर और दिल्ली में हत्या के मुकदमें है। जबकि राजसमंद, उदयपुर, जयपुर सहित कई जिलों में हत्या के प्रयास, चोरी, हाइवे लूट, मादक पदार्थ, आर्म्स के मुकदमें दर्ज है। आरोपी दस से अधिक मामलों में वांटेड था।

Published on: