जयपुर

डीएपी खाद के लिए सहकारी समिति पर किसानों की लगी लंबी कतारें

Aug 18, 2026
Rajasthan

देवली.
क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत के कारण किसान परेशान हैं।खाद की मांग बढ़ने से क्रय-विक्रय सहकारी समिति कार्यालय पर वितरण के चलते सोमवार को किसानों की लंबी कतारें लगी।
सुबह से ही सैकड़ों किसान समिति कार्यालय पहुंचकर खाद के लिए इंतजार करते नजर आए। कई किसान खाद नहीं मिलने से मायूस होकर वापस लौट गए। किसानों का कहना है कि बुवाई के समय खाद समय पर नहीं मिली तो फसल पर असर पड़ेगा।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति तुरंत करवाई जाए ताकि बुवाई समय पर हो सके। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि मांग के अनुसार खाद की मांग ऊपर भेजी गई है।
देवली.डीएपी के लिए समिति पर लगी भीड़।

Updated on:
18 Aug 2026 06:01 am
Published on:
18 Aug 2026 06:01 am