जयपुर

ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुमावत का देवली में स्वागत

Aug 18, 2026
Rajasthan

निकाय चुनाव की तैयारियों का लिया फीडबैक
देवली. भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत का अजमेर से बारां जाते समय देवली में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कुमावत को दुपट्टा, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष कुमावत ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों का फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाने और पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। साथ ही राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने प्रदेश अध्यक्ष को संगठन की गतिविधियों एवं मंडल स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, रवि बलसोरा, मंत्री मुकेश मीणा, नंद सिंह शक्तावत, प्रकाश चंदेल, शिव धाकड़, राजेश मल्होत्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवली. भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत का स्वागत करते कार्यकर्ता।

Updated on:
18 Aug 2026 06:01 am
Published on:
18 Aug 2026 06:01 am