जयपुर

बरणा के बालाजी मंदिर परिसर में रोपे पौधे, हरियाली का लिया संकल्प

Aug 18, 2026
Rajasthan

निवाई. उपखंड क्षेत्र में बरणा के बालाजी मंदिर परिसर में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। ग्राम पंचायत श्रीरामपुरा-बहादुरपुरा के निकट आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक व कृषि विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि दत्तवास थानाधिकारी निरमा मीणा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल कर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार किया जा सकता है। उद्यान आयुक्तालय जयपुर के संयुक्त निदेशक के.के. मंगल ने कहा कि बढ़ता तापमान, अनियमित बारिश, गिरता भूजल स्तर और जलवायु परिवर्तन गंभीर चुनौतियां हैं। इनसे निपटने में वृक्षारोपण प्रभावी और स्थायी उपाय है।
कृषि आयुक्तालय जयपुर की हरियालो राजस्थान प्रभारी एवं बीज अधिकारी योगिता गुप्ता ने कहा कि पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है। उन्होंने पौधों को परिवार के सदस्य की तरह संरक्षण देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कदम, बिल्वपत्र सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान कृषि अधिकारी रामप्रकाश खंडेलवाल, प्रधानाचार्य सुरेश हरसल, कृषि अधिकारी कजोड़मल गुर्जर, समाजसेवी हनुमान हरसाणा, टोंक जिला धर्म जागरण संयोजक रामकिशन गुर्जर, निवाई खंड कार्यवाह जगदीश वर्मा, झिलाय खंड कार्यवाह शिवम खंडेलवाल, धर्म जागरण निवाई खंड संयोजक महेश शास्त्री, सह खंड संयोजक सत्यनारायण प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
फोटोकेप्शन
एनई1708सीसी-निवाई. बरणा के बालाजी मंदिर परिसर में पौधरोपण करते।

Updated on:
18 Aug 2026 06:01 am
Published on:
18 Aug 2026 06:01 am