राजस्थान में मनमाने तबादलों पर हाईकोर्ट सख्त: 2 महीने में बनेगी तबादला नीति, 7 दिन में कमेटी गठित करने के आदेश
Also Read
View All 
चेन्नई. पश्चिम माम्बलम स्थित सिद्धनाथ मंदिर में श्रावण मास में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और भजन संध्या का आयोजन हुआ। भगवान शिव की आराधना के लिए 150 श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए रुद्राभिषेक में भाग लिया।
रुद्राभिषेक के बाद जन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें तुलसी एवं प्रताप म्यूजिकल पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया। बाद में महाआरती हुई जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया और भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन के मुख्य संयोजक देवकिशन काबरा ने श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं और उपस्थित गणमान्यजनों का आभार व्यक्त किया।