राजस्थान में मनमाने तबादलों पर हाईकोर्ट सख्त: 2 महीने में बनेगी तबादला नीति, 7 दिन में कमेटी गठित करने के आदेश
Also Read
View All 
नारौली डांग. कस्बे में पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित शिवालय में सोमवार को श्रद्धालुओं की ओर से भगवान शिव का सहस्रघट किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर विधिवत पूजा की और भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।
सहस्र घट अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना कर आशीर्वाद लिया।