जयपुर

Rajasthan : पूजा एक्सप्रेस की लेटलतीफी से यात्री परेशान, जवानों की ड्यूटी और भक्तों के दर्शन का बिगड़ा शेड्यूल

Rajasthan : पूजा एक्सप्रेस की चाल चार दिन से धीमी पड़ी है। जवानों की ड्यूटी और भक्तों के दर्शन का शेड्यूल बिगड़ गया। उधर रेलवे ने अपना तर्क दिया है।
2 min read
puja express four days delay passengers upset railways gave its argument
Rajasthan : पूजा एक्सप्रेस। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : जयपुर. ट्रेन का नाम भले ही पूजा एक्सप्रेस हो, लेकिन इसके यात्रियों को यात्रा से ज्यादा इंतजार की साधना करनी पड़ रही है। पिछले चार दिन से ट्रेन ऐसी लेट चल रही है कि लोगों के कार्यक्रम, होटल बुकिंग, ड्यूटी जॉइनिंग और दर्शन के प्लान सब गड़बड़ा गए हैं। जम्मू से आने वाली ट्रेन 14 घंटे की देरी से पहुंच रही है, जबकि जयपुर से रवाना होने में भी 10 घंटे तक लग रहे हैं। रेलवे तकनीकी कारण और लिंक रैक की देरी का हवाला दे रहा है, लेकिन यात्रियों का सवाल सीधा है… जब ट्रेन समय पर नहीं चल सकती तो टिकट पर लिखा समय आखिर किस काम का?

जम्मू से भी घंटों देरी से पहुंच रही ट्रेन

8 अक्टूबर को ट्रेन अजमेर से ढाई घंटे की देरी से शाम 4.40 बजे रवाना हुई। 9 अक्टूबर को इसके रवाना होने का समय रात 8.10 बजे तक पहुंच गया। 10 अक्टूबर को ट्रेन शाम 4.10 बजे रवाना हुई, जबकि 11 अक्टूबर को इसके प्रस्थान का समय 10 घंटे तक आगे खिसक गया। ट्रेन जम्मू से 5 से 14 घंटे तक की देरी से पहुंच रही है। लिंक रैक समय पर उपलब्ध नहीं होने से वापसी की ट्रेन को भी रीशेड्यूल करना पड़ रहा है। लगातार बदलते समय से यात्रियों की आगे की यात्रा और निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं।

जवानों की ड्यूटी से श्रद्धालुओं के दर्शन तक पर असर

पूजा एक्सप्रेस से पंजाब और जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के अधिकारी-जवान और माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए कटरा जाने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में सफर करते हैं। कटरा जाने वाले यात्रियों की होटल बुकिंग, आगे के आवागमन और दर्शन की योजना ट्रेन के समय पर निर्भर करती है। ऐसे में ट्रेन के कई घंटे देरी से पहुंचने या रवाना होने पर पूरी यात्रा का कार्यक्रम गड़बड़ा जाता है। जयपुर से जम्मू जाने वाले यात्रियों को भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे का तर्क, तकनीकी कार्य और लिंक रैक में देरी

लगातार चार दिन तक ट्रेन का समय प्रभावित होने से परिचालन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जम्मू डिविजन में तकनीकी कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे ट्रेन का संचालन प्रभावित हो रहा है। वहीं, लिंक रैक में देरी के कारण ट्रेन को रीशेड्यूल करना पड़ रहा है।

Published on:
12 Oct 2026 06:30 am
Also Read
View All
Rajasthan News: पूर्व सांसद रतन सिंह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुत्रवधू और पोते पर जहर देकर मारने के संगीन आरोप

राजस्थान में भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की आशंका, पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों में भारी आक्रोश, चुनाव बहिष्कार तक पहुंची बात

जयपुर वालों हो जाओ तैयार! पत्रिका महारास डांडिया महोत्सव 17-18 अक्टूबर को, 8 जगहों पर मिल रहे टिकट

जयपुर: खासा कोठी पुलिया हटाओ, जाम से मुक्ति दिलाओ; राजस्थान पत्रिका को एक दिन में सैकड़ों लोगों ने भेजे सुझाव

राजस्थान NEET UG Counseling: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें फुल, जानिए क्यों खाली रह गईं 1,039 प्राइवेट MBBS सीटें?