जयपुर

Railway Gift : खाटूश्याम मेला के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, उदयपुर से ऋषिकेश के लिए चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेन

Railway Gift : रेलवे ने खाटूश्याम मेला जाने वालों के लिए बड़ा तोहफा दिया। रेलवे ने हिसार से जयपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उदयपुर सिटी से ऋषिकेश के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन चलेगी।
2 min read
Railways big gift for Khatushyam fair Udaipur to Rishikesh weekly special train will run
फाइल फोटो पत्रिका

Railway Gift : रेलवे ने खाटूश्याम मेला जाने वालों के लिए बड़ा तोहफा दिया। रेलवे ने हिसार से जयपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उदयपुर सिटी से ऋषिकेश के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन चलेगी।

खाटूश्याम मेले में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने हिसार से जयपुर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 25 से 28 फरवरी तक (4 ट्रिप) हिसार से सुबह 5.50 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 25 से 28 फरवरी तक (04 ट्रिप) चलेगी। यह जयपुर से दोपहर 2.50 बजे रवाना होकर रात 10.25 बजे हिसार पहुंचेगी।

आने-जाने में ट्रेन सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविन्दगढ़ मलिकपुर, चौमूं सामोद व ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर रुकेगी।

उदयपुर से ऋषिकेश तक वीकली स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने आगामी दिनों में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए उदयपुर सिटी से योगनगरी ऋषिकेश के लिए पांच फेरे वीकली स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाया जयपुर होकर संचालित होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश वीकली स्पेशल स्पेशल ट्रेन 3 से 31 मार्च तक (05 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को व योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक वीकली स्पेशल ट्रेन 4 मार्च से 1 अप्रेल तक (05 ट्रिप) योगनगरी ऋषिकेश से प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।

खातीपुरा जयपुर से हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

होली पर्व पर यात्री सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा से खातीपुरा (जयपुर) के बीच स्पेशल ट्रेन संचालन का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी व 11 मार्च को (2 ट्रिप) हावड़ा से बुधवार को रात 11.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। खातीपुरा से यह ट्रेन 27 फरवरी व 13 मार्च को (2 ट्रिप) चलेगी। इस दौरान यह खातीपुरा से शुक्रवार को शाम 5 बजे रवाना होकर रविवार को सुबह 5.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

आवाजाही के दौरान यह ट्रेन बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Updated on:
23 Feb 2026 07:44 am
Published on:
23 Feb 2026 07:44 am