जयपुर

रेलवे की खुशखबर, ऊंझा स्टेशन पर तीन ट्रेनों का ठहराव शुरू, फुलेरा को लेकर आई बड़ी खबर

Railways Good News : रेलवे की खुशखबर। रेलवे ने यात्री सुविधाओं के मद्देनजर ऊंझा स्टेशन पर तीन ट्रेनों का ठहराव शुरू किया है। वहीं रेलवे ने अलर्ट किया है कि अजमेर-सियालदाह ट्रेन 23 अगस्त को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 45 मिनट की देरी से रवाना होगी।

less than 1 minute read
फाइल फोटो पत्रिका

Railways Good News : रेलवे की खुशखबर। रेलवे ने यात्री सुविधाओं के मद्देनजर ऊंझा स्टेशन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव शुरू कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ऊंझा स्टेशन पर अजमेर-मैसूरू द्वि-साप्ताहिक ट्रेन, लालगढ़-दादर-लालगढ़ ट्रेन का दो-दो मिनट का ठहराव रविवार से शुरू हो गया है जबकि मैसूरू-अजमेर द्वि-साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव मंगलवार से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें

Railway : रेलवे की बड़ी खबर, चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस समेत 4 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, ये स्पेशल ट्रेन कल रहेगी रद्द

देरी से रवाना होगी अजमेर-सियालदाह ट्रेन

आसनसोल रेल मण्डल के अण्डाल जंक्शन पर तकनीकी कार्य के चलते अजमेर-सियालदाह ट्रेन का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियाें के अनुसार अजमेर-सियालदाह ट्रेन 23 अगस्त को अजमेर से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 45 मिनट की देरी से रवाना होगी। जिससे यह ट्रेन जयपुर भी देरी से ही पहुंचेगी।

कोयिलैंडी रेलवे स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

जयपुर। रेलवे ने तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर ट्रेन के कोयिलैंडी रेलवे स्टेशन पर ठहराव को हरी झंडी दे दी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर ट्रेन 23 अगस्त से कोयिलैंडी स्टेशन पर आवाजाही के दौरान ठहराव करेगी।

इंदौर-बीकानेर ट्रेन 19 अगस्त से रुकेगी फुलेरा

रेलवे ने यात्री सुविधाओं को लेकर 68 ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 19 अगस्त से अलग-अलग समयावधि में इंदौर-बीकानेर-इंदौर, जयपुर-बठिंडा-जयपुर, नागपुर-जयपुर-नागपुर, योगा एक्सप्रेस समेत 68 ट्रेनों का फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, झाड़ली, श्योसिंहपुरा, सेदड़ा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान का ये जिला बनेगा सोने का गढ़, तीसरे ब्लॉक की पुष्टि; हो जाएंगे मालामाल
Published on:
19 Aug 2025 07:41 am
Also Read
View All