जयपुर

Rajasthan: भाजपा ने 7 और बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, अब तक 48 नेताओं पर गिरी गाज

Rajasthan BJP: राजस्थान निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सात और बागियों को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। इन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
2 min read
Sep 10, 2026
Rajasthan bjp
Rajasthan bjp (Patrika File Photo)

Rajasthan Nagar Nikay Election: जयपुर। राजस्थान निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सात और बागियों को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। इन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें अजमेर नगर निगम के पांच और जैतारण व मुंडवा नगर पालिका के दो बागी प्रत्याशी हैं। पार्टी की ओर से 7 सितंबर को भी 41 नेताओं को निष्कासित किया था। अब तक कुल 48 नेताओं को पार्टी से निकाला जा चुका है।

भाजपा ने प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने आदेश जारी कर कहा कि ये नेता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर निष्कासन की कार्रवाई की गई। अजमेर नगर निगम के वार्ड 38 से अरुण शर्मा, वार्ड 41 से नीतू मिश्रा, वार्ड 52 से सीमा गोस्वामी, वार्ड 74 से रूबी जैन और वार्ड 75 से धर्मेंद्र सिंह चौहान (पंचम) को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इनमें कई नेता पूर्व पार्षद रहे हैं, जबकि सीमा गोस्वामी अजमेर शहर महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रही हैं। जबकि अरुण शर्मा मंडल अध्यक्ष हैं।

बीजेपी से निष्कासित नेताओं की लिस्ट।

इनके अलावा जैतारण नगर पालिका के वार्ड 17 से राकेश सोलंकी (पूर्व पार्षद) को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है। वहीं नागौर जिले की मूंडवा नगर पालिका के वार्ड 8 से लक्ष्मी नारायण मुंडेल (पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा) पर कार्रवाई हुई है। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करना संगठन विरोधी गतिविधि और घोर अनुशासनहीनता है।

पहले 41 बागी नेताओं पर गिरी थी गाज

इससे पहले भाजपा ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने, बागियों का समर्थन करने या अपने परिजनों को चुनावी मैदान में उतारने वाले 41 पदाधिकारियों को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया था। इस कड़ी कार्रवाई का सबसे बड़ा असर राजधानी जयपुर में देखने को मिला था, जहां अकेले 26 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर गाज गिरी थी।

जयपुर में इन नेताओं को निकाला था

मोहन लाल कुमावत वार्ड अध्यक्ष वार्ड नंबर एक, छीतर मल शर्मा पूर्व पार्षद, नेमी चंद सैन मंडल उपाध्यक्ष विधाधर नगर, हरि शंकर बोहरा पूर्व पार्षद, दिनेश कांवट पूर्व पार्षद, चंदा कुमावत महिला मोर्चा, कमलेश तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता, महर्षि शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता, पंकज गोयल भाजपा कार्यकर्ता, राजेश सालोदिया, वार्ड अध्यक्ष वार्ड नंबर 17, नारायण सोनी भाजपा कार्यकर्ता, श्रीमती समा राठौड़, राजू अग्रवाल पूर्व पार्षद, जय वशिष्ठ पूर्व पदाधिकारी किसान मोर्चा, शंकर शर्मा पूर्व पार्षद, शंकर शर्मा पूर्व पार्षद , रमेश चन्द्र सैनी, पूर्व पार्षद, स्वाति परनामी, पूर्व पार्षद, मुकेश किराड, प्रदेश उपाध्यक्ष एससी मोर्चा, बीना मेठी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी, नरेश शर्मा मंडल महामंत्री, विक्रम सिंह तंवर पूर्व पार्षद, शिव सोनी पूर्व पार्षद, श्रीमती बरखा सैनी, पूर्व पार्षद और अविनाश सैनी पूर्व अध्यक्ष किसान मोर्चा।