जयपुर

Rajasthan BJP : राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, 12 स्थायी-आमंत्रित सदस्य नियुक्त, वसुंधरा राजे पर नया अपडेट

Rajasthan BJP : राजस्थान भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। इस सूची में 12 स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है। कुल 154 सदस्यों में 20 महिलाओं को शामिल किया गया है।

less than 1 minute read
Rajasthan BJP State Working Committee announced 12 permanent invitees appointed Vasundhara Raje new update
भजनलाल शर्मा, वसुंधरा राजे व राजेन्द्र राठौड़। फोटो पत्रिका

Rajasthan BJP : राजस्थान भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक संतुलन साधने को लेकर प्रदेश कार्यसमिति में स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी की ओर से जारी सूची में 12 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है। कुल 154 सदस्यों में 20 महिलाओं को शामिल किया गया है।

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी और सतीश पूनिया शामिल हैं। साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी और रवनीत सिंह बिट्टू को भी स्थान दिया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को भी स्थायी सदस्य बनाया गया है।

एकजुटता का संदेश देने का प्रयास

राजनीतिक दृष्टि से यह सूची पार्टी के भीतर सभी प्रमुख धड़ों और वरिष्ठ नेताओं को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश मानी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों तक को शामिल कर संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

संगठन को सक्रिय और संतुलित रखने का प्रयास

इसके अतिरिक्त सभी संगठन जिलों से वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। कुल 90 सदस्यों में किसी जिले से दो, तो कहीं तीन से चार तक नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

वहीं 52 विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई है, जिनमें पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह नियुक्तियां आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को सक्रिय और संतुलित रखने की रणनीति का हिस्सा है।

Published on:
02 Mar 2026 08:14 am